ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में अपने 6 सांसदों को मैदान में उतार सकती है भाजपा, जानें क्‍यों?

ओडिशा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ओडिशा में भी भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करने के लिए अपनी नई रणनीति लेकर आई है। इस नई रणनीति के तहत भाजपा अपने मौजूदा सांसदों को विधायक के उम्‍मीदवार के तौर पर टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारेगी। इसके अलावा भाजपा की तैयारी नए चेहरों को लोकसभा चुनाव 2024 में उतारने की है। अटकलें हैं कि बीजेपी के आठ में से छह सांसद 2024 में ओडिशा में विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

bjp

ऐसी अटकलें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा द्वारा उम्‍मीदवारों की सूची जारी करने के बाद लगाई जा रही है। जिसमें भाजपा ने अपने तीन केंद्रीय मंत्रियों-नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्‍मीदवार बनाया है। इन केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा ने चार सांसदों को भी मध्‍यप्रदेश चुनाव में टिकट देकर उतारा है। माना जा रहा है भाजपा ओडिशा में भी आगामी चुनाव में ये फार्मूला लागू कर सकती है।

ओडिशा में इन सांसदों को बना सकती है उम्‍मीदवार

ओडिशा के चुनाव के लिए भाजपा की संभावित सूची में कालाहांडी सांसद बसं पांडा, बोलांगीर सांसद संगीता सिंह देव, बारगढ़ सांसद सुरेश पुजारी, संबलपुर सांसद नितेश गांगादेब, मयूरभंज सांसद और केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू ओर बालासोर सांसद प्रताप सारंगी को मैदान में उतार सकती है।

चर्चा है कि भुवनेश्वर सांसद अपराजिका सांरगी और सुंदरगढ़ के सांसद जूएल ओराम को भाजपा लोगसभा चुनाव में उम्‍मीदवार बनाएगी। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान को संबलपुर या ढेंकनाल से, अश्विनी वैष्‍णव को बालासोर और भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता संबित पात्रा को पुरी से लोकसभा चुनाव में उम्‍मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतार सकती है।

सांसद प्रताप सारंगी ने कहा सांसद विधानसभा क्षेत्रा में चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा जमीनी हकीकत का आकंलन करने के बाद उम्‍मीदवारों का फैसला करती है इसके ललिए कोई रणनीति नहीं होती, ये सब नेता की लोकप्रियता पर निर्भर करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+