BJP नेता कुलदीप बिश्नोई बोले- रात 7 बजे के बाद फोन नहीं उठाऊंगा

हिसार। आदमपुर उप चुनाव में सभी उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस चुनाव प्रचार में मतदाता रात को शराब पीकर कुलदीप को अजब- गजब शिकायतें कर रहे हैं। आलम यह हो गया कि कुलदीप रात 7 बजे के बाद अज्ञात नंबर से फोन उठाने से कतराने लगे हैं और अपने समर्थकों को इससे पहले फोन करने की गुजारिश कर रहे हैं।

 BJP leader said - I will not pick up the phone after 7 pm; people call by making mood

कुलदीप बिश्नोई के बारे में अक्सर प्रतिद्वंद्वी नेता इस बात का खुलकर प्रचार करते हैं कि वह अपने समर्थकों का फोन नहीं उठाते। इसलिए उसके समर्थक इस बात से नाराज रहते हैं।आदमपुर में चौधरीवास गांव में चुनाव प्रचार के दौरान कुलदीप ने मतदाताओं को अपना दुखड़ा सुनाया। कुलदीप ने कहा कि आजकल तो तुम्हारी फोन उठाने की शिकायत दूर हो गई। अब तो मैं तुम्हारा फोन भी उठाता हूं और बैक कॉल भी करता हूं। लेकिन एक बात यह कहकर जाऊंगा कि 7 बजे के बाद मैं तुम्हारा फोन कॉल नहीं उठाऊंगा। 7 बजे के बाद लोग मूड बनाकर फोन कर रहे हैं।

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कल रात 9 बजे मेरे पास फोन आया कि कुलदीप बोल रहा है। मैंने कहा कि हां। आगे से आदमी बोला कि मेरा पंखा नहीं चल रहा। मैंने कहा कि बिजली नहीं आई होगी। तब उसने कहा कि मैकेनिक का नंबर दे दो। एक ओर फोन आया कि कुलदीप नींद नहीं आ रही है, इसलिए मैंने सोचा कि तेरे साथ गप्पें मार लूं। कुलदीप ने कहा कि 7 बजे के बाद बड़े खतरनाक फोन आते हैं, मैं माइक पर नहीं बता सकता। इसलिए 7 बजे से पहले फोन कर लेना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+