लंबा चले बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उठाया बड़ा कदम

चंड़ीगढ़। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी का रिश्‍ता को लंबा चलाने की जुगत है। इस गठबंधन को और मजबूत करने की कोशिशें भी जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिन के हरियाणा प्रवास के दौरान भाजपा-जजपा गठबंधन पर मजबूती की मुहर लगा गए। भविष्य में सभी तरह के चुनाव मिलकर लड़ने और गठबंधन सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही चुनाव घोषणा पत्रों में किए गए वादों को हर हाल में पूरा करने के लिए दोनों दलों की समन्वय समिति गठित करने पर सहमति बनी है।

 BJP-JJP Alliance: Trying to prolong the BJP-JJP relationship in Haryana, JP Nadda took a big step

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह समेत आठ नेता इस संयुक्त समन्वय समिति के सदस्य होंगे। गठबंधन की मजबूती के लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री प्रदेश की समस्याओं और योजनाओं पर समन्वय बनाकर काम करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपने हरियाणा प्रवास के दूसरे दिन पहले भाजपा व जजपा नेताओं की संयुक्त बैठक ली और उसके बाद राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ संवाद किया। जेपी नड्डा सांसदों, विधायकों और पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ मंत्रणा शुक्रवार को ही कर चुके थे।

नड्डा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संत कबीर कुटीर निवास पर भी गए। वहां उन्होंने दोपहर का भोजन किया, जबकि ओमप्रकाश धनखड़ के निवास पर रात्रिभोज ग्रहण किया। नड्डा अपने दो दिन के प्रवास के दौरान पार्टी की सबसे छोटी इकाई मंडल, बूथ और पन्ना प्रमुख से मिले और उन्हें टास्क दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+