भाजपा ने मणिपुर में किया जनादेश का अपमान: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए उसपर जनादेश का अपमान करने तथा सरकार गठन के लिए ‘धौंसबाजी एवं रिश्वतखोरी' का सहारा लेने का आरोप लगाया।

इम्फाल, 16 फरवरी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए उसपर जनादेश का अपमान करने तथा सरकार गठन के लिए 'धौंसबाजी एवं रिश्वतखोरी' का सहारा लेने का आरोप लगाया।

Priyanka Gandhi

उन्होंने कहा, "राज्य में 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन भाजपा ने गठजोड़ कर सरकार बना ली। 'विकास की राजनीति' करने का वादा करते हुए प्रियंका ने कहा कि राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाओं का इस्तेमाल किया जाएगा तथा अधिक नौकरियां पैदा की जाएंगी।"

इंफाल में ऑनलाइन माध्यम से एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव ने इस उग्रवाद प्रभावित राज्य में 'नागरिक स्वतंत्रताओं एवं लोकतांत्रिक अधिकारों' की रक्षा करने का भी वादा किया। उन्होंने कहा, ''आपने कांग्रेस पार्टी को चुना था, लेकिन आपको अलग सरकार मिली।''

यह भी पढ़ें: पंजाब की मिट्टी बेचने वालों को आप की सरकार भेजेगी जेल: राघव चड्ढा

वर्ष 2017 के पिछले चुनाव के बाद राज्य में त्रिशंकु विधानसभा रही थी और न तो कांग्रेस को और न ही भाजपा को 60 सदस्यीय सदन में बहुमत मिला था। कांग्रेस 28 सीटें जीतकर 31 के जादुई आंकड़े के करीब थी, लेकिन भाजपा कोनराड संगमा की एनपीपी और नगा पीपुल्स फ्रंट जैसे छोटे दलों एवं अन्य की मदद से सत्ता पर काबिज हो गयी।

प्रियंका ने कहा, ''जब सत्ता में आने का मार्ग ही मौलिक रूप से गलत हो, जब वहां दबाव, धौंसबाजी एवं रिश्वतखोरी हो, तब ऐसी सरकार के कृत्य क्या हो सकते हैं? 2017 के चुनाव के जनादेश का अपमान किया गया।''

उन्होंने भाजपा पर पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों की तरह मणिपुर की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा, ''मणिपुर की परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं लोगों की जीवन शैली का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+