हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने 2019 लोकसभा चुनाव से जुड़े इस मामले को किया निरस्त
रांची,11 नवंबर- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से चुनाव आचार सहिंता उल्लंघन मामले में बड़ी राहत मिली है। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और निचली अदालत में चल रही कार्यवाही को निरस
रांची,11 नवंबर- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से चुनाव आचार सहिंता उल्लंघन मामले में बड़ी राहत मिली है। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और निचली अदालत में चल रही कार्यवाही को निरस्त कर दिया है।

सीएम की ओर से अधिवक्ता कौशिक सरखेल ने अदालत को बताया कि इस तरह के मामले में सरकारी अधिकारी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लेकिन उनकी ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जो नियम संगत नहीं है। इसके बाद अदालत ने हेमंत सोरेन के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त कर दिया।
बता दें कि झारखंड की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र पर पार्टी का झंडा गले में लटका कर जाने का आरोप था। इस मामले में निचली अदालत में भी कार्यवाही चल रही थी। हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने इस मामले में दर्ज प्राथमिकी और निचली अदालत की कार्यवाही को भी निरस्त कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications