पंजाब के सीएम भगवंत मान की वायरल तस्वीर के पीछे बड़ा मैसेज, जानिए
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में सीएम मान नंगे पांव दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री की फोटो चमकौर साहिब की अनाज मंडी की है।जहां वे सीएम धान खरीद की शुरुआत करने पहुंचे थे।
दरअसल, चमकौर साहिब चरणजीत सिंह चन्नी का हलका। सीएम मान पहुंचे थे। सीएम इससे एक दिन पहले पटियाला भी पहुंचे थे। चमकौर साहिब में धान खरीद की शुरूआत करते हुए सीएम ने कहा कि खरीद, लिफ्टिंग और अदायगी उसी दिन की जाएगी और इस समूची प्रक्रिया को डिजिटल तरीके एक्टिव किया जाएगा। चमकौर में सीएम ने डिजिटल भुगतान को एक बटन दबाकर शुरू किया। सीएम के बटन दबाते हुए क्रय केंद्र पर खरीदे गए धान का किसान के खाते में भुगतान पहुंच गया।

क्यों वायरल हो रही सीएम तस्वीर?
वायरल हो रही तस्वीर चमकौर साहिब की अनाज मंडी की है। यहां सीएम दरअसल, नंगे पांव नजर आए। ऐसा उन्होंने किसानों के सम्मान में किया। सीएम मान तपती धूप में नंगे पांव हाथ जोड़े चल रहे थे। सीएम ने यहां किसानों के हित में बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यह इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब धान खरीद के दिन ही लिफ्टिंग शुरू की गई है। बता दें कि इस महीन यानी 2 अक्टूबर तक पंजाब की मंडियों में 68000 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है, जो कि पिछले साल की अपेक्षा 48 प्रतिशत अधिक है।
पूसा-44 समेत धान की अन्य कुछ काश्त बंद करने की अपील
पंजाब सरकार ने धान क्रय कार्यों में नोडल एजैंसी खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग को लगाया है। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि धान खरीद के साथ भंडारण के लिए शीघ्र जरूरी प्रबंध किए जाएं। इस बार पंजाब सरकार के पास धान की सीजन के लिए 37,000 करोड़ रुपए की कैश क्रैडिट लिमिट (सी.सी.एल.) है। वहीं कम पैदावार के चलते सीएम भगवंत सिंह मान ने किसानों से पूसा-44 और धान की ऐसी अन्य किस्मों की फसल बंद करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications