तेलंगाना को बड़ी सौगात, सीएम केसीआर के किया 8 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन

मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को नौ जिलों - कामारेड्डी, करीमनगर, आसिफाबाद, खम्मम, भूपालपल्ली, जनगांव, निर्मल, सिरसिला और विकाराबाद में नौ नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही राज्य सरकार ने तेलंगाना के 33 जिलों में से प्रत्येक में एक मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दे दी है।

नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। पिछले साल राज्य सरकार ने एक ही दिन में आठ मेडिकल कॉलेज स्थापित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष आठ और मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे। इसके बाद राज्य से हर साल 10 हजार डॉक्टर निकलेंगे।

Telangana

केसीआर ने कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के साथ, तेलंगाना हर एक लाख आबादी पर 22 मेडिकल सीटों के साथ देश में नंबर 1 स्थान पर होगा। हैदराबाद में चार TIMS अस्पतालों के निर्माण के बाद राज्य में 50,000 अस्पताल बेड होंगे, जिनमें से सभी ऑक्सीजन बेड होंगे। उन्होंने याद दिलाया कि नीति आयोग के स्वास्थ्य संकेतकों में राज्य को तीसरा स्थान दिया गया था। तेलंगाना अब 500 टन ऑक्सीजन का उत्पादन करता है, जिससे काफी मरीजों की जान बच रही।

मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने कहा कि मातृ मृत्यु दर 2014 में प्रति 1,00,000 जीवित जन्मों पर 92 से घटकर इस वर्ष 43 हो गई है। इसी तरह शिशु मृत्यु दर 2014 में 39 से घटकर अब 21 हो गई। राज्य में संस्थागत प्रसव तेलंगाना में 30% से बढ़कर 76% हो गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने कहा कि इस साल देश में स्वीकृत कुल एमबीबीएस सीटों में से 43% तेलंगाना में थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+