पंजाब: नशा तस्करों के खिलाफ भगवंत मान सरकार की सख्त कार्रवाई, हेरोइन-ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार
भूपिंदर सिंह एआईजी स्पेशल टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज के दिशा-निर्देशों के अनुसार, एसटीएफ ने सब इंस्पेक्टर गुरनेक सिंह के नेतृत्व में 3 कथित ड्रग तस्करों को हेरोइन सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उप कप्तान राजबीर सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर गुरनेक सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि सागर पुत्र तिलक राज निवासी आजाद नगर, साहिल पुत्र राजकुमार निवासी चर्च स्ट्रीट फिरोजपुर शहर तथा संदीप सिंह उर्फ सैंडी पुत्र जगत सिंह निवासी सरकारी क्वार्टर नई दाना मंडी फिरोजपुर शहर हेरोइन बेचने का काम करता है और अब भी हेरोइन सप्लाई करने की कोशिश कर रहा है।

एस.टी.एफ. फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने उक्त तीनों कथित ड्रग तस्करों को इच्छेवाला रोड पर गिरफ्तार किया और तलाशी लेने पर उनके पास से 210 ग्राम हेरोइन, एक कंप्यूटराइज्ड कंडा और 53 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। उन्होंने कहा कि तीनों कथित तस्करों के खिलाफ पुलिस स्टेशन एस.टी.एफ. एस.ए.एस. नगर में मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ 5 हजार रुपए बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications