सरकारी स्कूल के 30 KM के दायरे में रहने वाले बच्चों को फ्री मिलेगी बस सर्विस: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के चीफ और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने 13 सितंबर को पंजाब में 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सीएम केजरीवाल ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जिस सराकरी स्कूल का उद्घाटन हमने किया,उस जैसी सुविधाएं यहां किसी भी प्राइवेट स्कूल में भी नहीं मिलेंगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पंजाब का हर सरकारी स्कूल ऐसा ही बनाया जाएगा। इस मौके पर दिल्ली के सीएम ने यह भी घोषण की, कि गवर्नमेंट स्कूल के 30KM के दायरे में रहने वाले बच्चों को फ्री बस सर्विस मिलेगी। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे।

Arvind Kejriwal

सीएम केजरीवाल ने कहा कि राज्य में ऐसे ही उत्कृष्ट स्कूल और भी खोले जाएंगे, हर सरकारी स्कूल को ऐसा ही बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में स्कूल शानदार बनाए। उन्होंने कि मुझे खुशी है कि पंजाब में शिक्षा की क्रांति अमृतसर की पवित्र धरती से शुरू हुई है।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब के सीएम भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गरीबों के बच्चों के सपनों को पंख दिए हैं, गरीबों के बच्चों के सपने पूरे होंगे। उन्होंने कि मुझे खुशी है कि पंजाब में शिक्षा की क्रांति अमृतसर की पवित्र धरती से शुरू हुई है।

AAP के चीफ ने कहा कि हमने चुनाव से पहले कहा था कि आपके बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी मेरी है, आज से वो काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले फेज में 117 स्कूल बनाएंगे, 117 स्कूल के कंस्ट्रक्शन शुरू हो गए। इन सारे सरकारी स्कूल में 8200 सीटे हैं, जिसके लिए 1 लाख आवेदन आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+