Gujarat:'अरविंद केजरीवाल ने जो गारंटी की पक्की, वो हर हाल में पूरा करेते हैं वादा', बोले राघव चढ्ढा

गुजरात की जनता को भरोसा दिलाते हुए आप गुजरात के चुनावी घोषणा पत्र को आप की सरकार बनने पर पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। सोमवार को आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने आज गुजरात (Gujarat) के ध्रांगधरा में रोड शो किया।

Gujarat Election 2022: गुजरात की जनता को भरोसा दिलाते हुए आप गुजरात के चुनावी घोषणा पत्र को आप की सरकार बनने पर पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। सोमवार को आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने आज गुजरात (Gujarat) के ध्रांगधरा में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात अब परिवर्तन चाहता है।इस बार चुनाव के नतीजे काफी अलग होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार गुजरात में लंबे समय से जीतता चली आ रही पार्टियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

Raghav Chadha

ध्रांगधरा रोड शो के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि इस बार गुजरात के लोगों के पास 27 साल पुरानी सरकार भ्रष्ट और अहंकारी सरकार को बदलने और एक ईमानदार और पढ़ी-लिखी सरकार को लाने का मौका है। आप नेता ने कहा कि मैं इस बार गुजरात में जहां जा रहा हूं, जिस गली में जा रहा हूं सब एक ही चीज कहते हैं कि इस बार गुजरात में परिवर्तन चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि आपको परिवर्तन चाहिए तो परिवर्तन का सिर्फ एक ही मतलब है झाड़ू का बटन। झाड़ू का बटन दबाने पर आपको बढ़िया मोहल्ला क्लिनिक, अस्पताल, दवाइयां और 300 यूनिट तक बिजली हर महीने मुफ्त मिलेगी। राघव चड्ढा ने कहा कि यदि गुजरात में हमारी सरकार बनती है तो हर युवा को रोजगार व हर महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

केजरीवाल वादा मतलब गारंटी
आप नेता ने कहा कि ये केजरीवाल की गारंटी है कोई चुनावी जुमला नहीं। यह केजरीवाल की वो गारंटी है जो एक बार दे दी तो फिर वह अपने आप की भी नहीं सुनते। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को जब चुनावी नतीजे आएंगे तो इस गारंटी को पूरी करने का काम शुरू होगा। राघव चड्ढा ने कहा कि 8 दिसंबर को आम आदमी पार्टी की जीत के बाद 1 मार्च से गुजरात में सबके बिजली के बिल जीरो आएंगे। मैं इस बात का आप सब लोगों से वादा करते जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि अब तो गुजराती भी समझ में आने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+