हरियाणा को जल्द एक और तोहफा, 350 करोड़ रु की लागत से बनेगा एक और फोरलेन हाईवे
हरियाणा को जल्द एक और तोहफा, 350 करोड़ रु की लागत से बनेगा एक और फोरलेन हाईवे
चंडीगढ़। हरियाणा में विकास की तेज रफ्तार चल रही है। जल्द ही हरियाणा को एक और फोर लेन का तोहफा मिलने जा रहा है। नूंह- अलवर रोड़ को फोरलेन बनाने की का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस फोरलेन हाईवे की घोषणा पहले ही कर दी गई थी, लेकिन कोरोना के कारण इसका निर्माण टल गया था। अब जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला रविवार को नूंह जिलें के पिगनवां कस्बा पहुंचे, जहां उन्होंने युवा शक्ति सम्मेलन में शिरकत की। दिग्विजय चौटाला के सामने मेवात में यूनिवर्सिटी बनाने समेत कई अन्य मांगों को रखा, जिनको लेकर चौटाला ने कहा कि उनकी सभी मांगों को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सामने रखा जाएगा और इन मांगों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि नूंह- अलवर रोड़ का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि नूंह से अलवर (राजस्थान सीमा) तक की सड़क को मेवात के लोगों ने खूनी सड़क की संज्ञा दे रखी है लेकिन अब इस सड़क की कायाकल्प करने का काम बहुत जल्द शुरू किया जाएगा।
चौटाला ने कहा कि इस सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकें। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि दो साल पहले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नूंह- अलवर रोड़ को फोरलेन बनाने की घोषणा की थी लेकिन कोरोना महामारी के दौर के चलते इस निर्माण प्रक्रिया में बाधा आई है। उन्होंने बताया कि करीब 350 करोड़ रुपए की लागत राशि से नूंह- अलवर रोड़ को फोरलेन बनाने का काम शुरू किया जाएगा और इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। वहीं नूंह जिलें के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस बात को दुष्यंत चौटाला के समक्ष पेश किया जाएगा और मेवात में शिक्षकों की कमी को हर हाल में पूरा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications