भारत कौशल प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश ने जीते 17 पदक

चीन के शंघाई में होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिताओं के हिस्से के रूप में आंध्र प्रदेश ने 6 से 10 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित भारत कौशल प्रतियोगिता में सात स्वर्ण, चार रजत, दो कांस्य पदक और उत्कृष्टता के चार पदक जीते।

हैदराबाद, 11 जनवरी। चीन के शंघाई में होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिताओं के हिस्से के रूप में आंध्र प्रदेश ने 6 से 10 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित भारत कौशल प्रतियोगिता में सात स्वर्ण, चार रजत, दो कांस्य पदक और उत्कृष्टता के चार पदक जीते हैं। 17 पदकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर आंध्र प्रदेश 6वें स्थान पर रहा। बता दें कि विश्व कौशल प्रतियोगिता एक अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता है जो हर दो साल में आयोजित की जाती है। इस बार की प्रतियोगिता में 54 ट्रेडों में लगभग 500 उम्मीदवारों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। आंध्र की तरफ से 17 ट्रेडों में 30 उम्मीदवारों ने भाग लिया।

India Skill Competition

आंध्र प्रदेश कौशल विकास निगम (एपीएसएसडीसी) ने इन उम्मीदवारों को 90 दिनों के लिए कड़ी ट्रेनिंग दी। भारत कौशल प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के विजेताओं को चीन के शंघाई में होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले दो महीने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा आगे का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शंघाई में होने वाली इस प्रतियोगिता में 80 देश भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें: ओडिशा ने राज्य सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाकर की 38 वर्ष, मातृत्व अवकाश के दिनों को भी बढ़ाया
आंध्र की तरफ से पी श्रीमन नारायण (एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग), पी श्रीकर साई (क्लाउड कंप्यूटिंग), श्रीहरि (साइबर सुरक्षा), के ईश्वर (इलेक्ट्रॉनिक्स), लावण्या साई कुमार (मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट), श्रीनिवास (मोबाइल रोबोटिक्स), पवन कुमार (मोबाइल रोबोटिक्स) में गोल्ड मेडल जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+