आंध्र प्रदेश को मिलेंगी 5000 सोलर फूड प्रोसेसिंग यूनिट
आंध्र प्रदेश फूड प्रोसेसिंग सोसाइटी (एपीएफपीएस) ने राज्यभर में 5,000 सोलर डिहाइड्रेशन खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां (solar dehydration food processing units ) स्थापित करने की एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। इसमें रायलसीमा जिलों के लिए 3500 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां निर्धारित की गई हैं, जबकि शेष राज्य के अन्य हिस्सों में स्थापित की जाएंगी।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए, एपीएफपीएस बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के साथ सहयोग कर रहा है। हाल ही में दोनों के बीच इसके लिए एक एमओयू भी साइन किया गया था। समझौते के महत्व पर बात करते हुए, एपीएफपीएस के सीईधर रेओ एल श्रीड्डी ने कहा कि साझेदारी स्थानीय समुदायों का समर्थन करते हुए नवीन समाधानों के माध्यम से कृषि चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में है। ये प्रयास महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता में योगदान और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

प्रस्तावित मॉडल के तहत लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत योगदान करना होगा, जबकि एपीएफपीएस 35 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान करेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा शेष 55 प्रतिशत के लिए ऋण कवर का विस्तार करेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक चंदन साहू ने कहा कि बैंक प्रति यूनिट औसतन 2 लाख रुपये का ऋण देगा। जिसमें एक कटिंग मशीन, फिक्स्ड बेड ड्रायर, छह सौर सुखाने वाले प्लेटफॉर्म और एक शेड शामिल है। ये वित्तीय सहायता प्रसंस्करण क्षेत्र में उतरने वाले कृषि-उद्यमियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।












Click it and Unblock the Notifications