आंध्र प्रदेश: रंग लाई जगन मोहन की कोशिशें, NTR जिले के मरीजों को मिल रहा बेहतर इलाज

आंध्र प्रदेश की जगन मोहन सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार बड़े कदम उठा रही है। प्रदेश के एनटीआर जिले में अब 48 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 257 वाईएसआर ग्राम स्वास्थ्य क्लिनिक हैं।

इन स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की जांच के लिए अत्याधुनिक उपकरण और आवश्यक दवाओं की हर सुविधा मौजूद है। जिले के इन 48 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 63 तरह के टेस्ट की सुविधा है, जिनसे मरीजों को बेहतर इलाज में मदद मिलती है।

jagan mohan reddy

इसके अतिरिक्त इन केंद्रों में 172 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि मरीजों को तुरंत उनके इलाज के लिए आवश्यक हर दवाई मिले। जिले के आठ यूपीएचसी में अल्ट्रासोनिक स्कैनिंग उपकरण के साथ कॉर्डिनेशन के लिए एक डॉक्टर को भी रखा गया है।

इसी तरह जिले भर के 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से कुछ केंद्रों को छोड़कर, 63 टेस्ट नियमित रूप से किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के पास भी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की तरह 172 दवाओं की सुविधा है, जो जिले की एक बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं।

हाल ही में 257 वाईएसआर ग्राम स्वास्थ्य क्लिनिक, इस जिले के लिए एक गेम चेंजर साबित हुए हैं। ये क्लीनिक 14 महत्वपूर्ण डायग्नोस्टिक टेस्ट का एक सेट उपलब्ध कराते हैं और 105 आवश्यक दवाएं प्रदान करते हैं, जिनसे जमीनी स्तर पर चिकित्सा सेवाएं मजबूत होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+