आंध्र प्रदेश को 5,300 मीट्रिक टन लाल चंदन की बिक्री के लिए मिली मंजूरी
प्रमुख मुख्य संरक्षण अधिकारी वाई मधुसूदन रेड्डी ने कहा कि इसका उद्देश्य लाल चंदन की बिक्री के जरिए सरकार को निर्धारित राजस्व दिलाना है।

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में 5,300 मीट्रिक टन लाल चंदन की बिक्री को मंजूरी दे दी है। इसे लेकर आंध्र प्रदेश वन विभाग ने भारत और हांगकांग के वैश्विक खरीदारों के साथ बातचीत की है। बिक्री ई-टेंडर और ई-नीलामी के जरिए होगी। प्रमुख मुख्य संरक्षण अधिकारी वाई मधुसूदन रेड्डी ने कहा कि इसका उद्देश्य लाल चंदन की बिक्री के जरिए सरकार को निर्धारित राजस्व दिलाना है।
मधुसूदन रेड्डी ने कहा कि विभाग लाल चंदन की बिक्री के जरिए सरकार के लिए राजस्व उत्पन्न करने के लिए सभी उपाय करेगा। गुरुवार को वन विभाग मुख्यालय में लाल चंदन खरीददारों से बातचीत की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि प्राथमिक तौर पर फरवरी के अंत तक नीलामी कराने का फैसला किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications