आंध्र प्रदेश: नेथन्ना नेस्टम फंड की पांचवीं किश्त जारी, सीएम जगन ने खोला खजाना

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने राज्य की जनता के लिए खजाना खोल दिया है। सीएम जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को तिरुपति के वेंकटगिरी में एक सार्वजनिक सभा के दौरान नेथन्ना नेस्टम फंड की पांचवीं किश्त जारी की।

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने 80,686 लाभार्थियों के लिए प्रत्येक के खाते में 24,000 रुपये जमा किए हैं। इस मौके पर जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि सरकार आर्थिक सहायता देकर हथकरघा बुनकरों के परिवार को सपोर्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जातियां समाज की रीढ़ हैं, लेकिन इन्हें पिछली सरकार ने उपेक्षित रखा।

jagan mohan reddy

जगन मोहन ने आगे कहा, 'हमारी सरकार नवरत्नालु से गरीबों को फायदा पहुंचा रही है, जबकि उस समय की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने हथकरघा बुनकरों को धोखा दिया था।' वहीं मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण द्वारा स्वयंसेवकों पर की गई अनुचित टिप्पणी पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्वयंसेवक प्रणाली पर की गई टिप्पणियों को लेकर पवन कल्याण और विपक्षी नेता चंद्रबाबू नायडू दोनों पर जमकर हमला बोला।

सीएम जगन मोहन ने स्वयंसेवकों की समर्पित सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग मौसम की स्थिति की परवाह किए बिना अथक परिश्रम करते हैं और लोगों के कल्याण के बारे में जानने के लिए घर-घर जाते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्वयंसेवक ईमानदार व्यक्ति हैं। भ्रष्टाचार और भेदभाव से मुक्त हैं और समुदाय का अभिन्न अंग हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+