Byju’s मामले में आंध्र प्रदेश के शिक्षामंत्री का पलटवार, कहा- पवन कल्याण को दूंगा ट्यूशन

घाटे में चल रहे स्टार्टअप बायजू को ठेका देने के लिए जन सेना प्रमुख पवन कल्याण ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए थे। जिस पर शिक्षा मंत्री बोत्चा सत्यनारायण ने उन्हें तथ्यों को समझाने के लिए निजी ट्यूशन देने की पेशकश की।

बोत्चा ने ट्विटर पर लिखा कि पवन कल्याण, आज से मैं तुम्हें ट्यूशन पढ़ाऊंगा, लेकिन मेरी एकमात्र शर्त ये है कि तुम्हें अपना होमवर्क करने का वादा करना होगा। आज का कार्य सात पाठों को पूरी तरह से पढ़ना है। उन्होंने जेएसपी प्रमुख को 'प्रबुद्ध' करने के लिए पाठ के रूप में सात बिंदु पोस्ट किए।

Andhra Pradesh

बोत्चा के पलटवार का जवाब देते हुए पवन कल्याण ने ट्वीट कर उन्हें बायजू के बारे में तथ्यों की जांच करने और अपनी अदूरदर्शी सोच का विस्तार करने की सलाह दी। उन्होंने राज्य सरकार और स्टार्टअप के बीच सौदे के बारे में एक न्यूज अर्टिकल भी पोस्ट किया।

जेएसपी चीफ ने सवाल किया कि कंपनी के बारे में एक साधारण Google खोज बताती है कि ये 2021 में भी भारी घाटे में है और फिर भी इतने सारे सलाहकारों और नौकरशाहों के साथ वाईसीपी सरकार ने सोचा कि इस कंपनी को अनुबंध देना ठीक है। क्यों? घाटे में चल रहे किसी स्टार्टअप को इतना बड़ा कॉन्ट्रैक्ट कैसे मिल सकता है, जबकि उसे ना सिर्फ वित्तीय घाटा हो रहा था, बल्कि उसकी कार्यप्रणाली पर भी आरोप लग रहे थे? ये ठेका किस आधार पर दिया गया? इसी पर शिक्षामंत्री ने पलटवार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+