आंध्र प्रदेश सीएम जगन ने तीन फूड प्रोसेसिंग यूनिट का किया उद्घाटन, जानें कितने लोगों को मिलेगा रोजगार

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के कार्यकाल में राज्‍य में हर क्षेत्र में अनवरत प्रगति हो रही है। इसी क्रम में राज्‍य में सीएम जगन ने बुधवार को तीन खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों का उद्घाटन किया। इन तीन कंपनियों में ग्रीनलैंड साउथ लिमिटेड, डीपी चॉकलेट्स प्राइवेट लिमिटेड और बनाना प्रोसेसिंग क्लस्टर शामिल है।

Andhra Pradesh CM

इसके अलावा सीएम जगन ने पूर्वी गोदावरी जिले के अय्यावरम गांव में 250 करोड़ रुपये की पाम तेल इकाई की स्थापना के लिए 3एफ ऑयल पाम प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर साइन भी किए।

इस समझौते की बदौलत राज्‍य में जो पॉम ऑयल यूनिट स्‍थापित की जा रही है उसका लक्ष्‍य 60 टन प्रति घंटे की उत्पादन क्षमता हासिल करना है, जिसका 25 हजार हेक्टेयर में ऑयल पाम की खेती में लगे किसानों को मदद मिलेगी। इसके साथ ही इससे 1,500 रोजगार के अवसर पैदा होने और लगभग 50,000 किसानों को लाभ होने की उम्मीद है।

वहीं तीन कंपनियों ग्रीनलैंड साउथ लिमिटेड, डीपी चॉकलेट्स प्राइवेट लिमिटेड और बनाना प्रोसेसिंग क्लस्टर की यूनिट के अलावा मुख्‍यमंत्री जगन ने बुधवार को कुल नौ फूड प्रोसेसिंग यूनिट से जुड़े प्रोजेक्‍ट की नींव रखी। इन प्रोजेक्‍ट से राज्य में कुल 3,008 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 7,000 नौकरियां उत्‍पन्‍न हो ही र इन फूड प्रोसेसिंग यूनिट से प्रदेश के 91,000 किसानों को लाभ होगा।

14 जिलों में फैले हुए इन प्रोजेट में 13 बाजरा फूड प्रोसेसिंग के प्रोजेक्‍ट शामिल है जिसमें कुल 65 करोड़ रुपये का निवेश होगा। ये यूनिट पलाकोंडा, पार्वतीपुरम, चिंतापल्ली, भीमिली, राजनगरम, रामपचोदावरम, सुल्लुरपेट, पीलेरु, जम्मालमाडुगु, अडोनी, नंद्याला और कादिरी सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थित हैं।

इस अवसर पर सीएम जगन ने कहा इन उद्योगों में कुल नौकरी पदों में से 75 फीसदी स्थानीय लोगों के लिए नामित हैं। उन्होंने राज्य में निवेश करने वाले उद्योगों को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया वहीं संबधित अधिकारियों उद्योगों को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+