आंध्र प्रदेश: जगन रेड्डी के राज्यसभा सीट बंटवारे पर चंद्रबाबू नायडू ने उठाए सवाल

अमरावती, 19 मई: तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश में विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने सीएम जगन रेड्डी के राज्यसभा सीट आवंटन पर उनको निशाना बनाया है। नायडू ने बुधवार को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को दो-दो राज्यसभा सीटें आवंटित करने के तरीके का मजाक उड़ाते हुए कहा कि क्या यह समान न्याय है? क्या उनका आंध्र में कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा है।

 नायडू ने उठाए सवाल

नायडू ने कहा, मुख्यमंत्री रेड्डी अपने सह-आरोपियों और उनके सीबीआई मामलों में उनके लिए बहस करने वालों को राज्यसभा की सीटें दे रहे हैं। आखिर राज्यसभा सीट एस निरंजन रेड्डी को कैसे दी जा सकती है, जिन्होंने वाईएस विवेकानंद रेड्डी हत्याकांड में आरोपी की ओर से बहस की थी।

पूर्व सीएम नायडू ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के समर्थन के बिना कोई भी विवेक हत्याकांड की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारियों को कडप्पा छोड़ने की धमकी देने की हिम्मत नहीं कर सकता। उन्होंने रेड्डी के विकास के कामों पर ध्यान ना देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कुरनूल में सौर परियोजनाएं समय पर पूरी हो जातीं तो आज लोगों को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+