आंध्र प्रदेश: मार्च तक जारी किए जाएंगे किसानों को 1.25 लाख कृषि बिजली कनेक्शन

पेड्डिरेड्डी रामचंद्र रेड्डी ने कहा, 'प्रत्येक पात्र आवेदक को कृषि प्रयोजनों के लिए मुफ्त बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाना चाहिए। राज्य में निर्माणाधीन सभी 100 नए सब-स्टेशनों को मार्च के अंत तक पूरा कर लिया जाना चाहिए।'

andhra pradesh

आंध्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पेड्डिरेड्डी रामचंद्र रेड्डी ने सोमवार को घोषणा की, कि इस साल मार्च तक प्रदेश में किसानों को 1.25 लाख कृषि बिजली कनेक्शन जारी किए जाएंगे। रामचंद्र रेड्डी ने सोमवार को सचिवालय में ऊर्जा विभाग और बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के अधिकारियों के साथ राज्य की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के निर्देशानुसार दिन के समय नौ घंटे खेतों में गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।

पेड्डिरेड्डी रामचंद्र रेड्डी ने कहा, 'प्रत्येक पात्र आवेदक को कृषि प्रयोजनों के लिए मुफ्त बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाना चाहिए। राज्य में निर्माणाधीन सभी 100 नए सब-स्टेशनों को मार्च के अंत तक पूरा कर लिया जाना चाहिए।' इसके साथ ही अधिकारियों को गर्मी के मौसम से पहले आकस्मिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि मांग के अनुसार बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। वर्तमान में राज्य में ऊर्जा की मांग औसतन 210 मिलियन यूनिट प्रतिदिन है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मांग बढ़कर 240 मिलियन यूनिट प्रतिदिन हो जाएगी।

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए, 'मांग को ध्यान में रखते हुए बिना बिजली कटौती के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की योजना तैयार करें। उसी के अनुसार बिजली खरीद करें। अधिक बिजली की मांग को पूरा करने के लिए सभी थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले के भंडार को बढ़ाना होगा। जरूरत पड़ने पर बाहर से बिजली खरीदें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+