पंजाब: जालंधर के गांव नंगल अंबिया में अमृतपाल ने बदला अपना रूप, पुलिस का बड़ा खुलासा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अमृत पाल सिंह

आईजी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कान्फ्रेंस की है इस दौरान उन्होंने अहम खुलासे किए हैं। आई.जी. गिल ने खुलासा करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अमृतपाल की ब्रेजा कार बरामद की है जिसमें अमृतपाल फरार हुआ था। इस दौरान उसकी 4 आरोपियों ने मदद की जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि मनप्रीत सिंह मन्ना निवासी शाहकोट, गुरदीप सिंह दीपा नकोदर, हरप्रीत सिंह होशियारपुर और गुरभेज सिंह भेजा फरीदकोट के रहने वाले हैं। इन चारों ने अमृतपाल को भगाने में मदद की थी। ब्रेजा कार में से 315 बोर की एक राइफल, तलवार और वॉकी-टॉकी सेट मिला है। पकड़े गए उक्त आरोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ है कि अमृतपाल भागने के बाद गांव नंगल अंबिय गुरुद्वारा साहिब में गया। उसने वहां जाकर कपड़े बदले, शर्ट और पेंट पहनी। इस दौरान वह अपनी तलवार वहां छोड़ गया। उसके बाद वह मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। उसके साथ 3 और लोग भी थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल शांत है। पूरी स्थिति पर मुख्यमंत्री की नजर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज पंजाबियों से बात की। वह लगातार अफसरों से फीड बैक ले रहे हैं। लाइव होने के बाद सी.एम. मान को पंजाब और बाहर से फोन कॉल आई और मुख्यमंत्री को इस तरीके से निपटने के लिए धन्यवाद किया।

आई.जी. सुखचैन सिंह ने कहा कि उन्हें दूसरे स्टेट और सेंट्रल एजेंसियों से काफी सहयोग मिला है। पुलिस अपना काम कानूनी तरीके से कर रही है। जब भी कोई आरोपी पकड़ा जाएगा उसकी जानकारी तुरंत दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोहाली में जो धरना लगाया गया था वह भी उठवा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि गांव उधोवाल से सरपंच मनप्रीत सिंह ने अमृतपाल के चाचा हरजीत और हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। सरपंच मनप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें गन प्वाइंट पर रखा गया था जिसके चलते उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस दौरान आई.जी. ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान और अपने ओर से पंजाबियों को अपील करते हैं कि वह अपनी ओर से बुरे तत्वों को पकड़ने में पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि अभी तक 154 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- अमृतपाल सिंह के खिलाफ बड़ा एक्शन, पंजाब सरकार ने लगाया NSA, हाईकोर्ट ने बताई खुफिया विफलता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+