राजनीतिक संकट के बीच CM हेमंत सोरेन ने राज्य कैबिनेट की बैठक बुलाई

झारखंड के पांच मंत्री रायपुर से रांची पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें शामिल होने के लिए मंत्री रांची लौट गए हैं। बैठक के बाद ये लोग वापस रायपुर

रांची,1 सितंबर:झारखंड के पांच मंत्री रायपुर से रांची पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें शामिल होने के लिए मंत्री रांची लौट गए हैं। बैठक के बाद ये लोग वापस रायपुर लौट आएंगे।

hemant

झारखंड के मौजूदा राजनीतिक संकट में विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग से बचाने के लिए महागठबंधन ने 32 विधायकों को रायपुर भेजा है। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्‌डे से एक विशेष विमान से विधायकों के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित 41 लोग रायपुर लाए गए। यहां कांग्रेस नेताओं ने उन्हें रिसॉर्ट के ठहराया है। रिसॉर्ट के भीतर और बाहर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। किसी को भी झारखंड के विधायकों से मुलाकात की इजाजत नहीं है। इस बीच खबर मिली कि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों को रांची बुलाया है।

शाम को रिसॉर्ट से कार के जरिए मंत्रियों को रायपुर हवाई अड्‌डे ले जाया गया। इनमें डॉ. रामेश्वर उरांव, आलमगिर आलम, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख और सत्यानंद भोक्ता शामिल हैं। हवाई अड्‌डे पर प्रेस से बात करते हुए झारखंड के मंत्री आलमगिर आलम ने कहा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में BJP ने क्या किया है यह सब जानते हैं। मुख्यमंत्री को ही डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। उसके बाद जो प्रचार किया गया, इसकी वजह से हमें एहतियातन यहां आना पड़ा है। उन्होने कहा, हमें किसी का डर नहीं है। हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है। कल वहां कैबिनेट की बैठक है उसमें शामिल होने वापस जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगर संकट एक-दो दिन में खत्म नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक दिन के लिए रायपुर आ सकते हैं। वे यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात भी करेंगे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को कांग्रेस के 18 में से 12 विधायक ही रायपुर पहुंचे थे। एक और विधायक दोपहर में रायपुर पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता उन्हें लेकर रिसॉर्ट रवाना हुए हैं। इनको मिलाकर कांग्रेस विधायकों की संख्या 13 हो जाएगी। कांग्रेस के तीन विधायक बंगाल में भारी कैश के साथ पकड़े गए थे। उन्हें तीन महीने तक कोलकाता छोड़कर नहीं जाने की शर्त पर जमानत मिली है। वहीं एक विधायक हाल ही में मां बनी है, इसलिए वे नहीं आ पाईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+