उत्तराखंड: HDFC बैंक की डिजिटल यूनिट का अजय भट्ट ने किया उद्घाटन, पुष्कर सिंह धामी की जमकर की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों के उद्घाटन के कार्यक्रम में हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों के उद्घाटन के कार्यक्रम में हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिद्वार समेत 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य विश्व वित्तीय समावेशन को मजबूती देना है। प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट विभिन्न जिलों में शुभारंभ किया गया, जिसमें देवपुरा हरिद्वार स्थित एचडीएफसी बैंक भी शामिल है।

पुष्कर सिंह धामी

अजय भट्ट ने कहा कि जो लोग पहले हंसा करते थे कि किस तरह से डिजिटल बैंकिंग हो पाएगी। आज उन सबको सबको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखा दिया है कि जहां चाह होती है वहां राह भी होती है। आज हमारा देश डिजिटल लेनदेन में सबसे आगे है। इसी का परिणाम है कि अब इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला पंचायत चुनाव में एकतरफा जीत पर अजय भट्ट ने कहा कि पहली बार देखने को मिला है कि किसी जिला पंचायत चुनाव में एकतरफा भाजपा का बोर्ड बना हो। इससे पता चलता है कि उत्तराखंड की सरकार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस तरह लोगों को पसंद आ रहे हैं।

उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटाले पर बोलते हुए अजय भट्ट ने कहा कि निष्पक्षता से जांच चल रही है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आ रहे हैं, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले ही कह चुके हैं कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कोई भी हो। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक मदन कौशिक आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान-पुष्कर सिंह धामी ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का किया शुभारंभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+