दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में समिति गठित, CM बघेल ने दिया था निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के पालन पर राज्य सरकार द्वारा दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति के लिए पात्रता का परीक्षण कर सुझाव और सेवा शर्तें निर्धारित करने के लिए अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह को सदस्य बनाया गया है। गठित समिति सभी मामलों पर विचार कर रिपोर्ट और सुझाव एक माह के भीतर प्रस्तुत करेगी।

after order from cm bhupesh baghel family of late teachers will get job

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा और उनके निराकरण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर से समिति गठन का आदेश जारी कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+