Jharkhand: पार्टी संगठन को मजबूती देने में जुटे AAP कार्यकर्ता, जमशेदपुर में चलाया अभियान

झारखंड में आम आमदी पार्टी के कार्यकर्ता संगठन को मजबूती देने में जुटे हैं। रविवार को महानगर के इलाकों में कई लोगों को 'आप' की सदस्यता दिलाई गई।

AAP Jamshedpur

Jharkhand News : झारखंड में आगामी चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। महानगर जमशेदपुर टीम अशोक कुमार सिंह महानगर अध्यक्ष जी के नेतृव में टूइलाडूंगरी मुस्लिम बस्ती में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान इलाके वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।

आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम से टूइलाडूंगरी मुस्लिम बस्ती के बड़ी संख्या में लोग जुड़े। इस दौरान कई लोगों ने आम आदमी की सदस्यता भी ली। इसके साथ उन्होंने 'आप' के साथ जमशेदपुर में आम आदमी पार्टी को जमशेदपुर में आगे ले जाने के लिए साथ खड़ा होने का वादा किया। महानगर की टीम ने लोकल लोगो के साथ मिलकर मोहल्ला का भी निरीक्षण किया और इलाके के लोगों से बातचीत कर वहां की समस्या की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं जमीनी स्तर की हर समस्या को प्रशासन और शासन के साथ संघर्ष कर ठीक कराने का वादा किया।

कार्यक्रम में मोहम्मद वकील खान को अशोक कुमार जी टोपी पहना कर और रईस अफरीदी जी अंग वस्त्र पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। वकील खान की समाज बहुत ही अच्छी पहचान है और इन्होंने फौज में भी अपनी सेवा दी थी। इन्होंने समाज को आगे बढ़ाने में काफी योगदान दिया है।

कील खान के अलावा इस में नए सदस्यों में मुख्य रूप से मोहम्मद वकील खान, तारिक खान, अफरोश खान, मजीद खान और बहुत से लोगो ने सदस्यता ली। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रदेश सह सचिव रईस अफरीदी, महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, संजय सिंह, संतोष भगत, अभिषेक कुमार चौबे, संभू नाथ चौबे,कश्मीरा सिंह, नवीन कुमार,मनोज कुमार सिंह, रमेश प्रसाद और अन्य सदस्य मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+