मजीठिया मानहानि केस: आप सांसद संजय सिंह का बयान, कहा- 'जो पहले कहा, आज भी उसी पर कायम हूं'
लुधियाना: अकाली दल नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में सोमवार को लुधियाना कोर्ट में सुनवाई हुई। संजय सिंह एसीजेएम जज सिमरनजीत सिंह की अदालत में प्रस्तुत हुए। अदालत ने अगली तारीख 5 नवंबर निर्धारित की है। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि मजीठिया मानहानि केस में जो उन्होंने पहले कहा था, उसी बात पर वह आज भी कायम है। सच बोलना अधिकार है, तो मैंने सच ही बोला है। उन्हें कानून पर भरोसा है, अदालत जो फैसला देगी, वह मान्य है।

गुजरात में पुल टूटने की घटना दुखद
संजय सिंह ने कहा कि गुजरात में जो पुल टूटने की घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने पुल बनाने वाली कंपनी के मालिक पर निशाना साधते कहा कि उस पुल का उद्घाटन 5 दिन पहले ही किया गया था। पुल का उद्घाटन उसी व्यक्ति ने कर दिया, जिसने पुल बनाने का ठेका लिया था। संजय सिंह ने कहा कि कंपनी के ठेकेदार पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए।
दूसरी ओर राम रहीम को पैरोल मिलने पर संजय सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति को अदालत सजा सुना चुकी हो, उसके बारे वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। पराली के मामले में संजय सिंह ने कहा कि इस बार दिल्ली में पराली का धुआं कुछ हद तक कम आया है। पंजाब में आप की सरकार बेहतर काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications