जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे AAP कार्यकर्ता, विद्यालयों में शिक्षकों कमी पूरा करने की मांग

जमशेदपर के कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थों की शिक्षा प्रभावित हो रहा है। ऐसे में आदमी पार्टी ने समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है।

AAP Jamshedpur

Jamshedpur news: जमशेदपुर के कई स्कूल हैं जिनमें शिक्षकों की कमी अब भारी पड़ने लगी है। अभिभावक अपने बच्चों को महंगी फीस देकर निजी विद्यालयों में पढ़ाने के मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में आदमी पार्टी ने समस्या के समाधान की मांग की है। जमशेदपुर में शिक्षा उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में 6 विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने की मांग की गई है।

जमशेदपुर में आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर की टीम के द्वारा शनिवार को उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचकर डीसी को ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जमशेदपुर के 6 विद्यालयों में उन्होंने जाकर देखा। वहां जो स्थिति है वो विद्यार्थियों के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। वहां शिक्षकों को अभाव पढ़ाई नहीं हो पा रही। इन विद्यालयों में कई ऐसी कमियां हैं जो झारखंड की स्कूल की नीति पर बहुत सारे सवाल खड़ा करती हैं।

जमशेदपुर महानगर के जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है उनमें बिरसानगर का राजकीय उच्च विद्यालय, मोहेद्रा का राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बारीडीह बस्ती का राजकीय प्राथमिक विद्यालय ईट्‌टाभट्‌ठा, बागुननगर का राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नुतुनडीह का राजकीय प्राथमिक विद्यालय और लुपुंगडीह का राजकीय प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+