'कर्नाटक के मुद्दों पर चर्चा के लिए हो सर्वदलीय बैठक', AAP की पीएम मोदी से अपील

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी ने कहा है कि कर्नाटक तमिलनाडु को 174.25 टीएमसी पानी छोड़ने के लिए बाध्य है, लेकिन 400 TMC से अधिक पानी समुद्र में बहाया जा रहा है।

Prithvi Reddy

Aam Aadmi Party News : आम आदमी पार्टी (AAP) की कर्नाटक यूनिट ने शुक्रवार को राज्य के मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी ने इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। पृथ्वी रेड्डी ने पत्र में लिखा, राज्य भर से हमारे कैडर कॉल और टेक्स्टिंग मैसेज कर रहे हैं और हमें बता रहे हैं कि पीएम मोदी इस महीने तीन बार कर्नाटक राज्य का दौरा करेंगे।

वास्तव में, बेंगलुरु के लोगों ने आपको बीबीएमपी में शक्ति के साथ तीसरा इंजन दिया था, लेकिन हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि आपने उनको निराश किया है। हमारे कैडर कन्नड़ भाषा के साथ किए गए सौतेले व्यवहार को लेकर आक्रोश में हैं, जिसे 2017-18 में केवल 1 करोड़ रुपये, 2018-19 में 99 लाख रुपये और 2019-2020 में 1.07 करोड़ रुपये मिले. यह तमिल की तुलना में बहुत कम है, जिसे 2017-18 में 10.59 करोड़ रुपये, 2018-19 में 4.65 करोड़ रुपये और 2019-20 में 7.7 करोड़ रुपये मिले थे।

'आप' प्रदेश अध्यक्ष ने ने राज्य के उलझे हुए मुद्दों से जूझने में आपकी दिलचस्पी की कमी पर निराशा व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन हाल के मुद्दे आम आदमी पार्टी के संज्ञान में लाने का प्रयास किया, उनमें बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में गड्ढों वाली सड़कें शामिल हैं, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 40 लोगों की मौत हुई है।

पृथ्वी रेड्डी ने कही ये बात
पृथ्वी रेड्डी ने कहा कि जबकि कर्नाटक सीडब्ल्यूडीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार तमिलनाडु को 174.25 टीएमसी पानी छोड़ने के लिए बाध्य है, लोगों ने देखा है कि तमिलनाडु के माध्यम से 400 टीएमसी से अधिक पानी समुद्र में बह रहा है, जिसके पास उस पानी को रखने और न ही इसका उपयोग करने के लिए कोई तंत्र नहीं है। इस के लिए कर्नाटक के लोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के संदर्भ में इस मुद्दे को हल करने के लिए आपके हस्तक्षेप की गुहार लगा रहे थे, फिर भी आपने इस विषय पर हमारे राज्य के किसी भी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने से इनकार कर दिया। आपको याद होगा कि कार्यालय में आपके पूर्ववर्तियों ने नियमित रूप से इस तरह के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+