आप नेता मालविंदर कंग का चन्नी पर निशाना, कहा- झूठे तथ्य पेश करके हमदर्दी लेने की कोशिश
आप नेता मालविंदर कंग ने पूर्व सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह झूठे तथ्य पेश करके लोगों की हमदर्दी लेने की कोशिश कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी पर तीखा निशाना साधा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कल विजिलेंस के सामने पेश हुए थे जिन्होंने पंजाब सरकार पर सवाल उठाए थे।
उन्हीं सवालों का जवाब देते कंग ने कहा कि चन्नी कल बेचारा बनने की कोशिश कर रहे थे। चन्नी खुद को गरीब कहते हुए नजर आ रहे थे। ऐसे झूठे तथ्य पेश करके चन्नी लोगों की हमदर्दी लेने की कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए गरीबों को क्यों याद नहीं किया। चन्नी ने फाइव स्टार में बेटे की शादी। अमेरिका में एक गरीब कैसे इलाज करवा सकता है। चन्नी के विदेश जाने का खर्चा किसने उठाया। 8-8 महीने विदेश में किसने स्पॉन्सर किया। साथ उन्होंने एक बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि 2022 में 10 करोड़ की जायदाद का हवाला दिया था।
बता दें कि पंजाब विजिलैंस ब्यूरो के अधिकारियों ने कल पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से आय की तुलना में अधिक संपत्ति होने के मामले में 7 घंटे तक पूछताछ की तथा उनसे विभिन्न ज्ञात व अज्ञात परिसंपत्तियों के बारे में विजिलेंस द्वारा जानकारी लेने का प्रयास किया था।












Click it and Unblock the Notifications