Himachal Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, देखें किन नेताओं को मिला मौका

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी ने अभियान तेज कर दिया है। इस बीच पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी ने अभियान तेज कर दिया है। इस बीच पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। आप के टॉप कैंपेनर्स की लिस्ट में इसमें अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक, राघव चड्ढा समेत कुल 20 नाम शामिल हैं।

Arvind Kejriwal

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होना है। इसके 26 दिन बाद, 8 दिसंबर को गिनती होगी। बता दें कि हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है।

वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने स्टार कैंपेनर्स (प्रचारक) की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक, राघव चड्ढा समेत कुल 20 नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल। जैन हिमाचल में AAP के चुनाव प्रभारी भी हैं। आप अन्य स्टार प्रचारकों में हरजोत सिंह बैंस, दुर्गेश पाठक और अजय दत्त का नाम शामिल है।

दुबारा सत्ता में नहीं लौटती कोई पार्टी
वर्तमान में हिमाचल विधानसभा में बीजेपी के 44, कांग्रेस के 21, सीपीआईएम का 1 और शेष 2 निर्दलीय विधायक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वहां जीत दर्ज की थी। हिमाचल के सियासी इतिहास में अब तक पिछले कुछ दशकों में सत्ताधारी पार्टी फिर से सत्ता में लौटने में नाकामयाब ही रही है। जिसे देखते हुए आम आदमी पार्टी अपनी संभावनाएं तलाश रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+