हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, 5 मार्च तक लिए जाएंगे आवेदन पत्र

चंडीगढ़, फरवरी 23। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर ही निकाय चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। जानकारी के मुताबिक, 5 मार्च तक प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से चुनाव लड़ने वाले फाइनल आवेदन पत्र लिए जाएंगे। आम आदमी पार्टी के उत्तरी हरियाणा संगठन मंत्री सुखबीर चहल ने ये जानकारी दी है।

Aam aadmi party

सुखबीर चहल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी पार्टी सिंबल पर लड़ेगी और इसके लिए आप के कार्यकर्ताओं से चुनाव लड़ने के लिए 5 मार्च तक आवेदन पत्र मंगवाए गए हैं। उसके बाद जल्द कैंडिडेट भी घोषित कर दिए जाएंगे कि कहां से कौन चुनाव लड़ेगा। चहल ने कहा कि प्रदेश की जनता पहले ही सरकार की कुनीतियों के कारण महंगाई की मार से त्रस्त है।

चहल ने कहा कि अब भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में भवन प्लान, रिवीजन प्लान, ऑक्यूपेशन, एनओसी और नोड्यूज सर्टिफिकेट लेते समय अब नए रेट लागू किए जाने से महंगाई और बेरोजगारी रूपी चक्की के पाटों में पिस कर रह जाएगा। आज प्रदेश का किसान, मजदूर, कमेरा और छोटा व्यापारी समेत सभी वर्ग भाजपा गठबंधन सरकार की जनविरोधी फैसलों से बुरी तरह त्रस्त हैं।

चहल ने 5 फीसदी बढ़ाए गए कलेक्ट्रेट के मुद्दे पर कहा कि गरीबों का घर बनाने का सपना अब सपना बनकर रह जाएगा। भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा शहरों में एकीकृत रेट करने के नाम पर आमजन पर कलेक्टर रेट का पांच प्रतिशत विकास शुल्क लगाकर बड़ी मारामारी रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+