हरियाणा के पांच जिलों की 7 सड़कें होंगी चकाचक, खट्टर सरकार ने 122.57 करोड़ का बजट किया पास
Haryana News: हरियाणा के पांच जिलों की 7 सड़कों के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण की मंजूरी सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दे दी है। इन सड़कों के सुंदीकरण में 122.57 करोड़ रूपये खर्च होंगे। इस बारे में हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी दी है।
हरियाणा सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के पांच जिलों हिसार, फरीदाबाद, करनाल, सोनीपत और फतेहाबाद में 96.42 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 7 सड़कों के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण की मंजूरी सीएम खट्ट ने दे दी है।

इन सड़कों पर 122.57 करोड़ रूपये खर्च होंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त महत्वपूर्ण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए सीएम खट्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इन कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी दिए।
इतना ही नहीं, जनता की सुविधा के लिए लंबित कार्यों की गति में तेजी लाने को भी कहा। सीएम खट्टर ने बोलते हुए कहा कि इन 7 सड़कों के सुद्दढ़ीकरण और चौड़ीकरण से न केवल ग्रामीण लोगों के लिए आपसी कनेक्टिविटी और गतिशीलता प्रदान करने में मदद मिलेगी।
बल्कि, कृषि के साथ-साथ व्यापार और वाणिज्य के विकास में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि सड़कों के स्वीकृत कार्यों में हांसी से ढाणी कुतुबपुर तक (हिसार जिले की सीमा तक) तथा हांसी बरवाला रोड (भाटला) से खोखा मिर्जापुर तक (हिसार जिला की सीमा तक) 5.50 मीटर से 7.00 मीटर तक सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण प्रदान करके सड़क का सुधार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications