ओडिशा में होगी 51535 शिक्षकों की भर्ती, निर्धारित किया गया 1045 करोड़ रुपये का बजट
भर्ती में उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए 702 स्नातकोत्तर शिक्षक पूर्ण सहायता प्राप्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए 1,543 शिक्षक, एसएसबी के माध्यम से भर्ती किए जाने वाले, सरकारी उच्च विद्यालयों के लिए 7,540 टीजीटी

ओडिशा सरकार में स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने सोमवार को बताया कि ओडिशा सरकार ने स्कूल शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के मकसद से 51,535 शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए 2023-24 वित्तीय वर्ष में 1,045 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
समीर रंजन दाश ने बजट के बाद अपनी ब्रीफिंग में कहा, 'राज्य सरकार ने स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विकास पर भी पर्याप्त ध्यान दिया है। भर्ती में उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए 702 स्नातकोत्तर शिक्षक, पूर्ण सहायता प्राप्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए 1,543 शिक्षक, एसएसबी के माध्यम से भर्ती किए जाने वाले, सरकारी उच्च विद्यालयों के लिए 7,540 टीजीटी शामिल हैं।
मंत्री समीर रंजन दाश ने आगे कहा, 'उच्च विद्यालयों के लिए 6,025 लीव एंड ट्रेनिंग रिजर्व (एलटीआर) शिक्षक, पूर्ण सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए 2,064 टीजीटी, प्राथमिक स्तर पर 20,000 भर्ती, डीईओ, बीईओ कार्यालयों और उच्च विद्यालयों में विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर 1,799 भर्ती और 5टी स्कूलों में 10,412 वॉच और वार्ड पदों पर स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्य भर्ती किए जाएंगे। वित्त वर्ष 2023-24 में राज्य के 106 और हाई स्कूलों को हायर सेकेंडरी स्कूलों में अपग्रेड किया जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications