USOF योजना के तहत ओडिशा के 3,933 गांवों में पहुंची 4जी सेवा
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड योजना के तहत बुधवार को ओडिशा के लगभग 3,933 गांवों को हाई-स्पीड मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ा गया।
भुवनेश्वर, 18 नवंबर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) योजना के तहत बुधवार को ओडिशा के लगभग 3,933 गांवों को हाई-स्पीड मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ा गया। ये गांव कंधमाल, रायगडा, नबरंगपुर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, गजपति, कोरापुट, मलकानगिरी, बलांगीर और ढेंकनाल जिलों में आते हैं।

कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और ओडिशा के पांच राज्यों के 44 आकांक्षी जिलों के 7,287 गांवों में 4जी मोबाइल सेवाएं प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 6,466 करोड़ रुपये है, जिसमें पांच साल के लिए परिचालन खर्च भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: यू-ट्यूबर बनकर लाखों-करोड़ों कमा रहे युवा, बुजुर्ग व बच्चे, आप भी कम समय में कर सकते हैं मोटी कमाई, जानें कैसे
इस योजना में जिन गांवों को नहीं लिया गया है, उनमें कंधमाल में सबसे ज्यादा 1,094, रायगडा में 966, कोरापुट में 520, कालाहांडी में 516, गजपति में 467, मलकानगिरी में 306 और बलांगीर और ढेंकनाल में 11-11 गांव शामिल हैं। बता दें कि 31 मार्च तक, ओडिशा के लगभग 6,099 गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, जिसमें वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों के 5,419 गांव शामिल थे। राज्य में वैसे भी टेलीफोन और इंटरनेट तक पहुंच राष्ट्रीय औसत से कम है। ओडिशा में डेली-घनत्व 79.49 प्रतिशत आंका गया है। शहरी इलाकों में 14.15 फीसदी की तुलना में ग्रामीण इलाकों में टेली घनत्व 64.06 फीसदी है।












Click it and Unblock the Notifications