हरियाणा के 3485 गावों को मिलेगी 24 घटे बिजली : CM खट्टर
चंडीगढ़, 01 नवंबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा दिवस के अवसर पर 'महारा गाव-जगमग गाव' योजना के तहत प्रदेश के 5485 गावों को 24 घटे बिजली मिलेगी। शेष बचे लगभग एक हजार गावों को भी शीघ्र ही इस योजना में शामिल किया जाएगा। एक नवंबर से पात्रों को परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को सेक्टर-5 स्थित इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित सास्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि के संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को 1100-1100 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने इंडिया गॉट टैलेंट के विजेताओं की टीम तथा वंडर किड ज्हानवी को भी 5100-5100 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर 2014 को हमारी सरकार का पहला कार्यकाल शुरू हुआ था। उसके बाद 27 अक्टूबर 2019 को सरकार की दूसरी पारी की शुरुआत हुई। सरकार के सात साल का कार्यकाल भी बीते 27 अक्टूबर को पूरा हुआ है। उज्जवला योजना के तहत सरकार की ओर से हरियाणा के 9.50 लाख परिवारों को सिलेंडर मुहैया कराए गए हैं। यदि कोई परिवार इससे वंचित रह गया है तो इसकी जानकारी देने वाले को भी सरकार की ओर से 500 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जा रहे हैं। हरियाणा में 'हर घर को नल से जल' पहुंचाया जा रहा है। ऑनलाइन तबादले, मेरिट के आधार पर नौकरियों भर्तियों की हर तरफ प्रशसा हो रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी (विशेष प्रचार प्रकोष्ठ) गजेन्द्र फौगाट की टीम ने हरियाणा की गौरवमई संस्कृति को प्रदर्शित करते सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।
इस अवसर पर मालविका पंडित व उनकी टीम ने पारंपरिक हरियाणवी ग्रुप डास (नूर) प्रस्तुत किया। सुप्रसिद्ध गायिका शीतल ने देश भक्ति गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों' की प्रस्तुति की। वहीं इंडिया गॉट टैलेंट के विजेताओं ने जोगिंदर दिवाकर के नेतृत्व में 'ईमानदार सरकार-मनोहर सरकार' पर आधारित प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान पाच वर्षीय वंडर किड-ज्हानवी बटला ने हरियाणवी गीत 'सेक्टर आली कोठी में मेरा नहीं लगता जी' पर डास किया। अन्य बालिकाओं ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित हरियाणवी गीत 'बादल उठया री सखी' प्रस्तुत किया। अंत में महावीर गुड्डू ने नाहर सिंह की वीर गाथा गाकर लोगों को देश भक्ति भावना से भर दिया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, सासद रतन लाल कटारिया, नगर निगम पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हाडा, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, एसडीएम कालका ममता शर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष अजय शर्मा उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications