केंद्र की सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के लिए चुने गए ओडिशा के 20 जिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत की और इसके कार्यान्वयन के लिए 17 राज्यों के 278 जिलों को चुना। इन 278 जिलों में ओडिशा के 20 जिले शामिल किए गए हैं।

ओडिशा के जिन जिलों में ये कार्यक्रम लागू किया जाएगा वे हैं- अंगुल, बालासोर, मयूरभंज, क्योंझर, सुंदरगढ़, बारगढ़, बलांगीर, बौध, देवगढ़, गजपति, झारसुगुड़ा, कालाहांडी, कंधमाल, कोरापुट, मलकानगिरी, नबरंगपुर, नुआपाड़ा, संबलपुर, सुबर्नापुर और रायगड़ा।

Odisha

सरकार की यह शुरुआत 2047 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में सिकल सेल रोग को खत्म करने के सरकार के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। आपको बता दें कि सिकल सेल रोग (एससीडी) एक क्रोनिक सिंगल जीन डिस्ऑर्डर है।

इस मिशन का लक्ष्य इस बीमारी की व्यापकता को कम करते हुए सभी एससीडी रोगियों की देखभाल और इलाज में सुधार करना है। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, लाभार्थियों को सिकल सेल आनुवंशिक स्थिति कार्ड वितरित किए जाएंगे, जिसके बाद उनका पता लगाया जाएगा और उनका इलाज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+