उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोलें:1.80 लाख रु. से कम आय वाले परिवारों को घर बैठे उपलब्ध होगा पीला राशन कार्ड

पानीपत। बहादुरगढ़ गांव में जनसभा में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के एक लाख 80 हजार से कम आय वाले परिवारों को राज्य सरकार द्वारा घर बैठे पीला राशन कार्ड उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बहादुरगढ़ गांव में विलेज नॉलेज सेंटर, गांव के मुख्य स्वागत द्वार का उद्घाटन किया।

180 lakh rs yellow ration card will be available sitting at home to families with less than rs

कहा कि अगर ग्राम सभा में लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव पास करवा दिया जाए तो डिजिटल लाइब्रेरी भी स्थापित करवा दी जाएगी। उन्होंने एसडीएम आनंद कुमार शर्मा को निर्देश दिए कि गांव के विकास को लेकर गली, नालियों गऊघाट समेत अन्य विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार कर तुरंत भिजवाना सुनिश्चित करें। जुलाना विधायक अमरजीत ढांडा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसी बांगड़, धर्मवीर सिहाग, जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, एसडीएम डॉ. आनंद कुमार शर्मा, बीडीपीओ कीर्ति सिरोहीवाल उपस्थित रहे।

एसआई के रिश्वत मामले में कार्रवाई के आदेश
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में अगर कोई सबूत मिला है, तो आप मेरे पास सीधे लेकर आओ तुरंत कार्रवाई होगी। सफीदों सदर थाना के एसआई की 50 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड करने के मामले में एसपी को पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+