Basant Panchami 2022: शादी के लिए बसंत पंचमी क्यों है अबूझ मुहूर्त? प्यार पाने के लिए भी है उत्तम दिन

नई दिल्ली, 04 फरवरी। बसंत पंचमी 05 फरवरी को है। इस दिन पंचमी ति​थि प्रात: 03 बजकर 47 मिनट से शुरू हो रही है, यह 06 फरवरी को प्रात: 03 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। बसंत पंचमी का दिन शुभ कार्यों के लिए उत्तम होता है। इस दिन लोग शादी, मुंडन, नामकरण, घर-गाड़ी की खरीद फरोख्त करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन होने वाली शादी को विशेष आशीष मिलता है और जोड़े का बंधन सात जन्मों तक रहता है। माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन ही भगवान शिव और पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था,इस दृष्टि से भी शादी के लिए यह दिन काफी शुभ होता है।

बसंत पंचमी स्वयंसिद्ध मुहूर्त होता है

बसंत पंचमी स्वयंसिद्ध मुहूर्त होता है

इस साल 5 फरवरी के अलावा 6 फरवरी को भी शुभ विवाह मुहूर्त हैं। फरवरी के बाद मार्च में केवल दो शादी के मुहूर्त है।आपको बता दें कि फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख शादी के लिए शुभ है। दरअसल बसंत पंचमी स्वयंसिद्ध मुहूर्त होता है तो ऐसे में विशेष संयोगों के कारण यह दिन और भी खास हो जाता है।

बसंत पंचमी के दिन गणपति जी कि विशेष पूजा करनी चाहिए

बसंत पंचमी के दिन गणपति जी कि विशेष पूजा करनी चाहिए

यही नहीं ऐसा भी माना जाता है कि अगर बहुत सारे प्रयासों के बाद भी शादी फिक्स नहीं हो पा रही है तो बसंत पंचमी के दिन गणपति जी कि विशेष पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से विघ्नहर्ता सारे विघ्न हर लेते हैं और जातक की शादी जल्दी तय हो जाती है।

देवी दुर्गा का पूजन करना चाहिए

देवी दुर्गा का पूजन करना चाहिए

अगर किसी पत्नी-पत्नी के बीच में तनाव चल रहा है और जिनके दांपत्य जीवन में परेशानी आ रही है। उन लोगों को भी बसंत पंचमी के दिन पीले पुष्पों से देवी दुर्गा का पूजन करना चाहिए इससे दोनों के बीच का तनाव और दूरी दोनों दूर हो जाते हैं।

बसंत पंचमी के दिन कामदेव की पूजा


यही नहीं अगर किसी को आप प्यार करते हैं और वो आपकी तमाम कोशिशों के बाद भी मिल नहीं पा रहा है तो आप बसंत पंचमी के दिन कामदेव की पूजा कीजिए, आपको आपका सच्चा प्रेम मिला जाएगा।

ये है 05 फरवरी का पंचाग

ये है 05 फरवरी का पंचाग

  • सूर्य और चंद्रमा का समय
  • सूर्योदय - 7:09 AM
  • सूर्यास्त - 6:12 PM
  • चन्द्रोदय - Feb 05 10:00 AM
  • चन्द्रास्त - Feb 05 10:25 PM

अशुभ काल

  • राहू - 9:55 AM - 11:17 AM
  • यम गण्ड - 2:03 PM - 3:26 PM
  • कुलिक - 7:09 AM - 8:32 AM
  • दुर्मुहूर्त - 08:37 AM - 09:21 AM
  • वर्ज्यम् - 04:39 AM - 06:19 AM

शुभ काल

  • अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM - 01:02 PM
  • अमृत काल - 11:18 AM - 12:55 PM
  • ब्रह्म मुहूर्त - 05:33 AM - 06:21 AM
  • आनन्दादि योग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+