आखिर क्यों रहते हैं पवनपुत्र हनुमान लाल-लाल?

दरअसल पौराणिक कथाओं के मुताबिक एक बार मां सीता को सिंदूर लगाते हुए राम भक्त हनुमान ने देख लिया था।

नई दिल्ली। पवनपुत्र हनुमान बेहद शक्तिशाली और रूद्र अवतार माने जाते हैं। हिंदुस्तान के हर कोने में बजरंगबली की पूजा होती है लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि हनुमान जी के ऊपर सिंदूर का लेप क्यों लगाया जाता है या फिर वो हमेशा लाल-लाल या नारंगी रूप में ही दिखते हैं? तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या है इसके पीछे का राज?

दरअसल पौराणिक कथाओं के मुताबिक एक बार मां सीता को सिंदूर लगाते हुए राम भक्त हनुमान ने देख लिया था। उन्होंने सीता से इसको लगाने का कारण पूछा जिस पर मां सीता ने उत्तर दिया कि यह सिंदूर उनके भगवान यानी पति राम का प्यार और साथ का मानक है, भगवान राम हमेशा मेरे साथ रहें इसलिए मैं हमेशा अपनी मांग भरती हूं।

जिस पर हनुमान जी ने कहा आप चुटकी भर सिंदूर से प्रभु को अपना बना लेती हैं तो चलिए आज से मैं अपने पूरे शरीर में सिंदूर का लेप लगाऊंगा और तब से ही हनुमान जी लाल-लाल हो गए।

वैसे आपको बता दें कि लाल रंग प्रेम, शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है और ये तीनों गुण ही हनुमान जी में है। यही नहीं यह भी कहा जाता है कि मंगलवार को जन्में लोग गति प्रेमी होते हैं, लेकिन गति को शक्ति की दरकार होती है इस कारण हनुमान जी को लाल वस्त्र पहनाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+