Saturn Transit 2026: दंड या पुरस्कार, साल 2026 में शनि क्या करेंगे लोगों को परेशान? किन राशियों को खतरा?
Saturn Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2026 सूर्य का साल है इसलिए लोगों के मन में भय है कि इस बार शनिदेव सबको बहुत तंग करने वाले हैं क्योंकि सूर्य-शनि यानी कि पिता-पुत्र की बनती नहीं है तो भयभीत होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शनि इस बार परेशान नहीं करेंगे बल्कि लोगों को पुरस्कार देने वाले हैं।
पंचांग के मुताबिक, साल 2026 में शनिदेव तीन बार नक्षत्र बदलेंगे। जो कि कुछ लोगों के लिए काफी अच्छा है, तीन राशियौं को हर लिहाज से शनिदेव खूब तरक्की और पैसा देने वाले हैं। ये तीन राशियां हैं कर्क, सिंह और मीन राशि।

शनिदेव तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, पहला परिवर्तन 20 जनवरी को,दूसरा चेंज 17 मई को और तीसरा परिवर्तन 9 अक्टूबर को होगा। काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक शनि का नक्षत्र बदलना निम्न क्षेत्रों को प्रभावित करता है।
नौकरी और व्यापार (Saturn Transit 2026)
- आर्थिक स्थिरता और धन लाभ
- जीवन में संघर्ष और जिम्मेदारियाँ
- कर्म फल और न्याय
- जीवन में गति या अवरोध
- साढ़ेसाती और ढैय्या की स्थिति
कर्क राशिवालों को साझेदारी में लाभ के योग मिलेंगे और संबंधों में मधुरता आएगी तो वहीं सिंह वालों को शिक्षा, प्रेम और करियर में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी, तो वहीं मीन राशि वाले दिनदूनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे।
शनि नक्षत्र परिवर्तन 2026 के खास उपाय (Saturn Transit 2026)
- हर शनिवार पीपल के पेड़ में दीपक जलाएं।
- काले तिल, काली उड़द या काले कपड़े का दान करें।
- शनि मंत्र "ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः" का 108 बार जप करें।
- किसी गरीब या जरूरतमंद की सहायता अवश्य करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications