Vijaya Ekadashi 2021: विजया एकादशी आज, व्रत के साथ इन नियमों का करें पालन, पूर्ण होगी हर मनोकामना
आज विजया एकादशी है। हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस एकादशी का हिंदू धर्म में इतना महत्व है कि एकादशी व्रत के सभी व्रतों को अन्य व्रतों में सबसे श्रेष्ठ बताया गया है।
धर्म-कर्म। आज विजया एकादशी है। हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस एकादशी का हिंदू धर्म में इतना महत्व है कि एकादशी व्रत के सभी व्रतों को अन्य व्रतों में सबसे श्रेष्ठ बताया गया है। जो व्यक्ति एकादशी का व्रत पूरे विधि-विधान से रहता है उसकी मनोकामना निश्चित तौर पर पूर्ण होती है। इसके अलावा भगवान की उस व्यक्ति पर असीम कृपा बरसती है। आपको एकादशी का व्रत रहने का फल तभी मिलेगा जब आप पूरे नियमों के साथ व्रत रखते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

यह भी कहा जाता है कि एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को उसकी पूजा का तीन गुना फल प्राप्त होता है। व्यक्ति के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए श्री राम ने विजया एकादशी के दिन समुद्र किनारे पूजा-अर्चना की थी।
विजया एकादशी व्रत के लिए शुभ मुहूर्त का समय-
एकादशी तिथि आरंभ- 08 मार्च 2021 दिन सोमवार दोपहर 03 बजकर 44 मिनट से
एकादशी तिथि समाप्त- 09 मार्च 2021 दिन मंगलवार दोपहर 03 बजकर 02 मिनट पर
विजया एकादशी पारणा मुहूर्त- 10 मार्च को 06:37:14 से 08:59:03 तक।
अवधि- 2 घंटे 21 मिनट
क्या करें, क्या न करें...
कई लोग व्रत तो रखते हैं लेकिन पूरे विधि-विधान से व्रत पूर्ण न करने पर वह फल की प्राप्ति से वंचित रह जाते हैं। अगर आप हमारे बताए उपायों का पालन करेंगे तो आपको निश्चित तौर पर आपको फल की प्राप्ति होगी।
1- इस दिन भूलकर भी कोई गलत काम न करें। मन में किसी के प्रति गलत विचार न लाएं।
यह भी पढ़ें: होली की मस्ती और शिवरात्रि का उपवास, ये है मार्च महीने के त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
2- एकादशी व्रत में रात को सोना नहीं चाहिए। आप पूरी रात जगकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें।
3. इस दिन कोई भी गलत कार्य करने से व्यक्ति की सात पीढ़ियों को उसका पाप लगता है।
4. इस दिन आप पूरी तरह से भगवान विष्णु को समर्पित हो जाएं। भगवान विष्णु का ध्यान करें।
5. कम से कम बोलने की कोशिश करें। मौन रहें तो ज्यादा बेहतर।
6. किसी को अपशब्द कहने और क्रोध करने से बचें।
7. एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें। स्नान करें और पशु-पक्षियों को दाना पानी दें।
8. इस दिन दान करने से आपके घर में बरकत होगी। गुप्त दान को ज्यादा महत्व दें।












Click it and Unblock the Notifications