होली की मस्ती और शिवरात्रि का उपवास, ये है मार्च महीने के त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। मार्च का महीना मतलब मस्ती और ठिठौली का महीना, जहां ये सर्दी से छुटकारा दिलाता वहीं ये होली के रंग भी साथ लाता है, यही नहीं इसी महीने में महाशिवरात्रि जैसे पवित्र-पावन दिन का उपवास भी होता है। इस बार भी मार्च में कई व्रत और त्योहार हैं, जिनकी पूरी लिस्ट आपके लिए हम यहां लेकर आए हैं, जो कि निम्नलिखित है।

 होली की मस्ती और शिवरात्रि का उपवास, ये है मार्च महीने के त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

मार्च 2021: व्रत एवं त्योहारों की सूची

  • 02 मार्च: संकष्टी चतुर्थी
  • 06 मार्च: जानकी जयंती
  • 08 मार्च: महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
  • 08 मार्च: गुरु रामदास जयंती
  • 09 मार्च: विजया एकादशी
  • 10 मार्च: प्रदोष व्रत
  • 11 मार्च: महाशिवरात्रि
  • 13 मार्च: फाल्गुन अमावस्या
  • 14 मार्च: मीन संक्रांति
  • 15 मार्च: फूलेरा दूज
  • 17 मार्च: विनायक चतुर्थी
ये है मार्च महीने के व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
  • 21 मार्च: होलाष्टक प्रारंभ
  • 25 मार्च: आमलकी एकादशी
  • 26 मार्च: प्रदोष व्रत
  • 28 मार्च: होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा
  • 29 मार्च: होली ( रंग वाली)
  • 30 मार्च: होली भाई दूज या भातृद्वितीया

महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि का उपवास करने से भक्तों के सभी पाप धुल जाते हैं। शिव की महारात्रि का ये त्योहार माघ महीने की कृष्ण पक्ष के 13वें या 14वें दिन मनाई जाती है। इस दिन भक्त भोले बाबा को भांग, धतुरे, बेलपत्र के साथ जल चढ़ाते हैं। इस बार ये पर्व 11 मार्च को है।

होली

उमंग-मस्ती और खुशी के त्योहार होली का इंतजार हर किसी को होता है। होलिका दहन के बाद ही रंग खेलना शुरू हो जाता है। होलिका दहन की पूजा बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसका खास महत्व होता है इसलिए इस दौरान कुछ चीजें नहीं करनी चाहिए क्योंकि इसका गलत प्रभाव आप और आपके परिवार पर पड़ता है। इस बार होलिका दहन 28 मार्च को है।होलिका दहन की पूजा का खासा महत्व है, अगर आप किसी परेशानी से ग्रसित हैं तो अग्नि के सामने उस परेशानी का जिक्र कीजिए और भगवान से प्रार्थना कीजिए कि वो हमारी समस्या का निपटारा जल्द से जल्द कीजिए,देखिएगा आपकी सारी समस्याओं का निवारण जल्द ही हो जाएगा।

जरूर पढ़ें: मार्च का राशिफल 2021

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+