Vijaya Ekadashi 2026: क्या है विजया एकादशी की व्रत कथा, कब है पारण टाइम?
Vijaya Ekadashi 2026 Vrat Katha: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है, ये व्रत आज आया हो जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और हर कार्य में विजय प्राप्त होती है। आज ये पावन दिन आया है। एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है।
मालूम हो कि विजया एकादशी का उल्लेख प्राचीन ग्रंथों जैसे भविष्य पुराण और स्कंद पुराण में मिलता है। कहते हैं कि आज जो जो कोई भी सच्चे मन से विष्णु भगवान की पूजा करता है उसके सारे कष्टों का अंत होता है।

Vijaya Ekadashi 2026 Vrat Katha: विजया एकादशी व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार जब भगवान श्रीराम लंका पर चढ़ाई करने जा रहे थे, तब उन्हें समुद्र पार करने में कठिनाई आ रही थी। तब महर्षि बकदालभ्य ने श्रीराम को विजया एकादशी का व्रत करने की सलाह दी।श्रीराम ने पूरे विधि-विधान से यह व्रत किया। व्रत के प्रभाव से समुद्र पर सेतु निर्माण का कार्य सफल हुआ और अंततः रावण पर विजय प्राप्त हुई। तभी से इस एकादशी को विजया एकादशी कहा जाने लगा। यह कथा बताती है कि सच्ची श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत करने से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं।
Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी पूजा विधि
एकादशी के दिन प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।घर के पूजा स्थान पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।व्रत रखने का संकल्प लें और फिर भगवान विष्णु की पूजा करें, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जप करें। विष्णु सहस्रनाम या एकादशी व्रत कथा का पाठ करें,उन्हें पीले मिष्ठान का भोग लगाएं और चालीसा पढ़ें और आरती करें। अंत में प्रसाद वितरित करें। द्वादशी तिथि को ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन कराएं।इसके बाद स्वयं व्रत का पारण करें।
Ekadashi 2026: विजया एकादशी का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि विजया एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।यह व्रत शत्रुओं पर विजय दिलाता है।जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती हैं।मन को शांति और आत्मबल मिलता है।मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें












Click it and Unblock the Notifications