Vastu Tips for Bedroom: अगर चाहते हैं प्रेम तो बेडरूम में भूलकर भी ना करें ये गलती वरना होगा क्लेश
Vastu Tips for Bedroom Hindi: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है, खासकर जब बात हमारे व्यक्तिगत जीवन और रिश्तों की हो, पति-पत्नी के रिश्ते में बेडरूम अहम भूमिका निभाता है, ऐसे में इस कमरे का वास्तु बहुत ही सही होना चाहिए।
इस रूम में वो चीजें होनी चाहिए जो कि रिलेशनशिप में घनिष्ठता को बढ़ाएं ना कि रिश्तों में दूरियां पैदा करें। यहां हम आपको बताते हैं, बेडरूम के लिए कुछ महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स।

ये टिप्स आपके रिश्ते को सकारात्मक ऊर्जा से भर देंगे और आपका रिश्ता बेहद ही खूबसूरत ढंग से आगे बढ़ेगा।
बेडरूम के लिए वास्तु टिप्स( Vastu Tips for Bedroom)
- बेडरूम को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें, ये दिशा पर्सनल रिलेशनशिप के लिए शुभ होती है।
- आपका बेड हमेशा दक्षिण या पश्चिम दीवार के पास होना चाहिए। ऐसा करने से रिश्ते में भरोसा जगता है।
- सोते समय आपका सिर दक्षिण की ओर और पैर उत्तर की ओर होने चाहिए। यह दिशा आपकी हेल्थ के लिए अच्छी है।
- लकड़ी का बिस्तर सबसे अच्छा होता है। लोहे के बिस्तर से बचें, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है।
- बिस्तर पर एक ही गद्दा उपयोग करें, दो अलग-अलग गद्दे रिलेशनशिप में बिखराव पैदा करते हैं।
- बिस्तर के नीचे किसी भी तरह का कचरा या बेकार सामान न रखें। ऐसा करने से रिश्ते में टेंशन पैदा होती है।
- बेडरूम में दर्पण इस तरह रखें कि उसमें बिस्तर का प्रतिबिंब न दिखे क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता ।
- बेडरूम में चादरें और पर्दे के लिए हल्के रंग जैसे गुलाबी, हल्का नीला, और क्रीम का उपयोग करें।
- गहरे और भड़कीले रंग जैसे लाल और काला अधिक मात्रा में उपयोग करने से बचें, क्योंकि यह तनाव और क्रोध को बढ़ा सकता है।
बेडरूम के लिए वास्तु टिप्स( Vastu Tips for Bedroom)
- बेडरूम में हमेशा खुशहाल जोड़े की तस्वीर लगाएं। यह आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ाएगी।
- कांटेदार पौधे, सूखी फूल-मालाएं या उदास तस्वीरें न रखें। ये नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।
- बेडरूम में पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा का प्रवेश सुनिश्चित करें।
- रात में हल्की और मद्धम रोशनी का उपयोग करें। यह रिश्ते में नजदीकियां पैदा करती हैं।
बेडरूम के लिए वास्तु टिप्स( Vastu Tips for Bedroom)
- बेडरूम में टीवी, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कम करें। ये उपकरण आपके रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
- कमरे में सुगंधित मोमबत्तियां या प्राकृतिक खुशबू का उपयोग करें।
- रोजाना अपने बेडरूम की सफाई करें और इसे सुव्यवस्थित रखें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications