Vastu Tips: घर के प्रवेश द्वार पर रखें तुलसी, ये भाग होना चाहिए खाली, 10 वास्तु टिप्स, जिससे आएगी खुशहाली

10 Vastu Tips For positivity to your home: घर के मध्य भाग को हमेशा खाली रखना चाहिए। इस जगह पर ज्यादा सामान नहीं रखना चाहिए। घर में प्रवेश करने वाली सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है।

10 Vastu Tips For positivity to your home

10 Vastu Tips For positivity to your home: हर कोई अपने जीवन में सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य चाहत है। हालांकि कई बार हमारी सभी कोशिशों के बाद भी दुख और परेशानियां हमारे जीवन पर हावी हो जाती हैं। वास्तु शास्त्र विज्ञान में ऐसा बताया गया है कि हमारे परिवेश और हमारे घर की बनावट इसके पीछे की वजह हो सकती है।

वास्तु विज्ञान में ऐसी कई बातों का जिक्र है, जिसमें बताया गया है कि घर में ऐसे करना रखना चाहिए...जैसे ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व में रसोई घर होना चाहिए। रसोई के ईशान कोण में साफ बर्तन में जल भरकर रखा होना चाहिए। आइए ऐसे ही वास्तु के 10 टिप्स जानें, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

1. घर के प्रवेश द्वार पर तुलसी का पौधा रखें

घर के प्रवेश द्वार पर हमें तुलसी का पौधा रखना चाहिए। तुलसी के पौधे की पूजा भगवान विष्णु से जुड़े होने की वजह से की जाती है। इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है और आसपास में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में रखना चाहिए। नहीं तो आप इसे उत्तर या उत्तर-पूर्व में खिड़की के पास भी रख सकते हैं।

2. घर के प्रवेश द्वार पर खुला जूता स्टैंड न रखें

घर के प्रवेश द्वार पर खुला जूता स्टैंड नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। शू रैक घर में हमेशा पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम के कोन में रका होना चाहिए। इस दक्षिण-पूर्व और पूर्व दिशाओं में न रखें।

3. घर में रखें मां लक्ष्मी की तस्वीर

घर के उत्तर दिशा में मां देवी लक्ष्मी की तस्वीर लगाए। इस तस्वीर में मां लक्ष्मी कमलासन पर विराजमान होनी चाहिए और उसमें स्वर्ण मुद्राएं गिरा रही हों। इससे घर में समृद्धि का वास होता है। उत्तर दिशा में तोता की तस्वीर लगाएं, ये पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए अच्छा है।

4. उत्तर दिशा में सिर रखकर ना सोए

घर में कभी भी उत्तर दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए। पृथ्वी पर चुंबकीय क्षेत्र की उत्पत्ति उत्तर दिशा से होती है। अगर हम उत्तर दिशा में सिर करके सोते हैं तो हमारी नींद खराब हो सकती है।

5. इस दिशा के दरवाजे-खिड़कियां बड़ी होनी चाहिए

उत्तर और पूर्व दिशा के दरवाजे और खिड़कियां दक्षिण और पश्चिम दिशा की तुलना में बड़े होने चाहिए। कोशिश तो ये होनी चाहिए कि दक्षिण-पश्चिम दिशा में खिड़कियां हो ही ना।

6. दीवार पर टंगी घड़ियां हमेशा चालू रहनी चाहिए...

दीवार पर टंगी घड़ियां हमेशा चालू रहनी चाहिए। इन्हें घर की पूर्व, पश्चिम और उत्तर दीवार में लगाना चाहिए। इस दिशा में दीवार घड़ी रखने से घर में शांति बनी रहनी है।

7. पानी की टंकी इस दिशा में रखें

वास्तु विज्ञान के मुताबिक घर में पानी की टंकी मकान की छत पर पश्चिम दिशा में रखी होनी चाहिए। छत के अन्य भागों से ऊंचा चबूतरा बनाकर पानी की टंकी रखना चाहिए।

8. फर्नीचर को इस दिशा में रखें...

घर में भारी फर्नीचर को दक्षिण और पश्चिम की दीवारों के पास रखें, जबकि हल्के फर्नीचर को उत्तर और पूर्व की दीवारों के पास रखना चाहिए। कोशिश करें कि घर में ज्यादा लड़की की फर्नीचर हो।

9. नेमप्लेट साफ-सुथरी रखें

घर की नेमप्लेट हमेशा साफ-सुथरी रखनी चाहिए। नेमप्लेट घर में रहने वाले व्यक्तियों की जीवन शैली को दिखाता है।

10. ईशान कोण को हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए

ईशान कोण सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। इसलिए इसे हमेशा खुला, हल्का और साफ-सुथरा रखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+