Vaishakh Month 2023: वैशाख माह में सारी मनोकामनाएं होती हैं पूरी, जानें इस मास में क्या करें और क्या ना करें

Vaishakh Month Do's And Don'ts: वैशाख माह में सूर्योदय से पहले उठकर, स्नान कर पूजा करना चाहिए। इसके साथ ही हर दिन ॐ नमोः नारायणाय नमः और ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

Vaishakh Month Dos And Donts In hindi

Vaishakh Month 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार वैशाख माह साल का दूसरा महीना होता है। साल 2023 में 07 अप्रैल से वैशाख माह की शुरुआत हुई है। वैशाख माह 5 मई 2023 तक चलेगा। आमतौर पर वैशाख महीना अप्रैल के दूसरे हफ्ते और मई के पहले हफ्ते से बीच आता है। वैदिक कैलेंडर में वैशाख माह को 'माधव मास' और वैष्णव कैलेंडर में 'मधुसूदन मास' कहा जाता है। वैशाख का महीना गर्मियों की शुरुआत का प्रतीक भी है।

वैशाख महीने का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म के मुताबिक वैशाख महीने में कई व्रत भी होते हैं, जैसे प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, वैशाख पूर्णिमा, अक्षय तृतीया। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

Vaishakh Month Do's And Don'ts: आइए जानते हैं कि वैशाख के महीने में कौन से शुभ कार्य करने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अगर ये शुभ कार्य किए जाते हैं तो भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति के जीवन में सुख और संतुष्टि बनी रहती है।

वैशाख मास में करें ये काम (Vaishakh Month Do's)

1 - वैशाख मास भगवान माधव से जुड़ा हुआ है। इस महीने में भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करें और पूजा के दौरान उनके मंत्र ''ॐ माधवाय नमः'' का जाप करें। इससे आपके जीवन में सुख शांति आएगी और आपके धन में कभी कमी नहीं आएगी।

2-वैशाख माह में जल दान करना सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। विष्णु पूजा में पंचामृत और तुलसी के पत्तों का प्रयोग अवश्य करें।

3 - वैशाख मास में गीता का पाठ करना और वैशाख मास की कथा का श्रवण करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है।

4- वैशाख अमावस्या के दिन का बहुत महत्व होता है। इस दिन स्नान के बाद पितरों के निमित्त जल से तर्पण, पिंडदान आदि करना चाहिए।

5- दक्षिण भारत में वैशाख अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। इससे वैशाख अमावस्या पर पूजा करने से शनि दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

6-वैशाख के महीने में पेड़-पौधों की सेवा करनी चाहिए। इसके अलावा गर्मी से त्रस्त किसी भी इंसान की मदद करनी चाहिए। ऐसा करने से चार धाम तीर्थ करने जितना फल मिलता है।

7-मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अक्षय तृतीया पर शुभ चीजें खरीदनी चाहिए।

Vaishakh Month Dos And Donts In hindi

वैशाख मास में क्या ना करें (Vaishakh Month Don'ts)

1- स्कंद पुराण के मुताबिक वैशाख माह में तेल मालिश नहीं करनी चाहिए।

2- वैशाख महीने में दिन में सोना नहीं चाहिए।

3- वैशाख माह में दो बार से ज्यादा भोजना करना उचित नहीं माना गया है।

4- अगर संभव हो तो वैशाख माह में सूर्यास्त के बाद खाना नहीं खाना चाहिए।

5-वैशाख माह में हर दिन सूर्योदय से पहले उठना चाहिए और स्नान कर पूजा करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+