Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Surya Grahan 2019: 26 दिसंबर को साल का अंतिम सूर्यग्रहण, भारत में देगा दिखाई

नई दिल्ली। साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को दिखाई देगा,बता दें कि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगा था, जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण 2 जुलाई 2019 लगा था, तीसरा सूर्यग्रहण 26 दिसंबर 2019 पौष कृष्ण अमावस्या गुरुवार को लगने वाला है, यह कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा जो कि संपूर्ण भारत में दिखाई देगा।

Recommended Video

    2019 का last Solar eclipse इस दिन लगेगा,India में भी दिखेगा | वनइंडिया हिंदी
    26 दिसंबर को साल का अंतिम सूर्यग्रहण

    26 दिसंबर को साल का अंतिम सूर्यग्रहण

    यह ग्रहण प्रातः 8 बजकर 09 मिनट से प्रारंभ होगा। इसका मध्य 9.26 पर और मोक्ष 10.58 मिनट पर होगा। ग्रहण का कुल पर्वकाल 2 घंटा 49 मिनट होगा।इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण एक आग की अंगूठी की तरह नजर आने वाला है, वैज्ञानिक इसे 'रिंग ऑफ फायर' का नाम दे रहे हैं।

    'सूर्य ग्रहण' क्या है ?

    'सूर्य ग्रहण' क्या है ?

    जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य में आता है, तब यह पृथ्वी पर आने वाले सूर्य के प्रकाश को रोकता है और सूर्य में अपनी छाया बनाता है। इस खगोलीय घटना को 'सूर्य ग्रहण' कहा जाता है।

    सूर्य ग्रहण को लेकर हैं कई मिथक भी

    सूर्य ग्रहण को लेकर हैं कई मिथक भी

    वैसे तो ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन इससे जुड़े कुछ मिथक भी हैं...

    • सूर्य ग्रहण को इसिलए अशुभ माना जाता है क्योंकि सूर्य पर छाया पड़ती है, जिससे यह सब कुछ बुराई के लिए एक ओमेन बना देता है।
    • बहुत से लोग बुरी ताकतों से खुद को बचाने के लिए प्रार्थना और जाप जैसी धार्मिक गतिविधियों में लग जाते हैं।
    • सूर्य ग्रहण के दौरान खाना भी नहीं पकाया जाता।
    • सूर्य की रौशनी कम होने के कारण कहा जाता है कि इससे खाने में बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। इसलिए बचा हुआ खाना भी ग्रहण से पहले खत्म कर लिया जाता है।
    • गर्भवती महिलाओं के लिए भी सूर्य ग्रहण हानिकारक माना जाता है, इन महिलाओं को बुरी ताकतों के प्रति अधिक संवेदनशील माना जाता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+