Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी, जानिए क्या करें और क्या ना करें?
Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण में गर्भवती स्त्रियां को कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानिए विस्तार से

Surya Grahan Effects on Pregnant Women: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल गुरुवार को वैशाख माह की अमावस्या को लग रहा है। सूर्य ग्रहण सुबह 07 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक चलेगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने वाला है। लेकिन सूर्य ग्रहण में गर्भवती स्त्रियां को कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।
हालांकि सूर्य ग्रहण या सूर्य ग्रह एक प्राकृतिक और खगोलीय घटना है, लेकिन सांस्कृतिक, धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से इसका बहुत महत्व है। अक्सर यह माना जाता है कि सूर्य और चंद्रमा सहित ग्रहों की गति या खगोलीय पिंडों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन व्यक्ति के स्वास्थ्य और उसके मानसिक स्थति पर असर डालता है।
इसके अलावा यह भी माना जाता है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। ग्रहण गर्भावस्था को प्रभावित कर सकते हैं। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कई बातों को करने से रोका जाता है। तो वहीं ग्रहण के वक्त गर्भवती महिलाओं को कई बातों को मानने को कहा जाता है।
गर्भवती महिलाएं क्या ना करें...
1. सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सूर्य की हानिकारक किरणों से मां और बच्चे की त्वचा प्रभावित हो सकती है। सूर्य ग्रहण के वक्त सूर्य और चंद्रमा पर राहु-केतु का प्रभाव सबसे अधिक होता है...इसलिए भी गर्भवती महिलाओं को बाहर ना जाने की सलाह दी जाती है।
2. ऐसा माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहना चाहिए और सूर्य की हानिकारक किरणों के संपर्क से बचना चाहिए या इससे समय से पहले जन्म या बच्चे में असामान्यताएं भी हो सकती हैं।
3. गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों के इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि चाकू, कैंची आदि का इस्तेमाल करने से बच्चे पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।
4. सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सूर्य को न देखने की सलाह दी जाती है। सूर्य ग्रहण के दौरान हानिकारक किरणें होती हैं जो आंखों को प्रभावित कर सकती हैं।
5. सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को खाने से परहेज करना चाहिए।
6.सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना भी नहीं चाहिए।
गर्भवती महिलाएं क्या करें...
1. सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए फौरन स्नान करना चाहिए।
2. सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को अपने पेट और नाभि के पास तुलसी का लेप लगाना चाहिए।
3. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान अपने पास एक साबूत नारियल अवश्य रखना चाहिए।
4. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को 'ऊं' का जाप करना चाहिए क्योंकि ये निगेटिव विचारों का अंत करता है।












Click it and Unblock the Notifications