Sugandh dashmi 2021: 'सुगंध दशमी' पर धूप की खुशबू से महक रहे हैं जैन मंदिर, चेक करे त्योहारों की List
नई दिल्ली, 16 सितंबर। आज पूरे देश में जैन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक 'सुगंध दशमी' का पर्व मनाया जा रहा है। जैन मंदिरों में सुबह से धूप की खुशबू से महक रहे हैं। कहते हैं कि आज के दिन सच्चे मन से प्रभु की पूजा करने से इंसान के सारे अशुभ कर्मों, कष्टों और दर्द का क्षय होता है। कहते हैं इंसान आज अगर सच्चे मन से ईश्वर की अराधना करता है तो उसे सुंदर काया भी प्राप्त होती है। यही नहीं जैन महिलाओं के लिए आज का दिन 'करवाचौथ' की तरह होता है, सुहागिन महिलाएं बिना पानी के निर्जला व्रत रहती हैं और सूर्य तो अर्ध्य देकर पानी पीती हैं। कुल मिलाकर आज का दिन जैनियों के लिए काफी पावन है। आज के दिन सभी लोग जैन मंदिरों में जाकर धूप खेवते हैं, जिससे वातावरण काफी शुद्ध और स्वच्छ बन जाता है।

मालूम हो कि जैन ग्रंथों में दस धर्म का जिक्र है। जैन धर्म के चौंबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म करीब ढाई हजार वर्ष पहले हुआ था। जिन्होंने जीवन के 5 व्रत बताए हैं।
जानिए इन पांच व्रतों के बारे में...
- पहला व्रत सत्य: इंसान के ऊपर जितने भी कष्ट आएं, उसे सत्य का दामन नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि सत्य ही इंसान को सही राह दिखाता है।
- अहिंसा - हिंसा से किसी को कोई फायदा नहीं होता है, अंहिसा ही इंसान की पहचान है। इंसान के अंदर दया होना चाहिए और अहिंसा की पूजा होना चाहिए।
- अचौर्य - इसका अर्थ होता है चोरी, बिना किसी से पूछे उसका सामान लेना अस्तेय कहलाता है। ये पाप है।
- अपरिग्रह - जो इंसान सजीव या निर्जीव चीजों का संग्रह करता है तो उसको दुःखों को काफी अंत नहीं होता है।
- ब्रह्मचर्य- ज्ञान, प्रगति और मोझ की प्राप्ति के लिए इंसान को ब्रह्मचर्य का ही पालन करना होता है।
खास बातें
महावीर स्वामी की मृत्यु के बाद जैन धर्म दो भागों में बंट गया है
(1) श्वेताम्बर
(2) दिगम्बर
श्वेत वस्त्र धारण करने वाले श्वेताम्बर कहते हैं और वस्त्र को धारण ना करने वालों को दिगंबर कहते हैं।
ये है जैन धर्म के आने वाले त्योहारों की लिस्ट
- रोहिणी व्रत 27 सितंबर
- अश्विना नवपद ओली प्रारंभ अक्टूबर 12
- अश्विन नवपद ओली अंत अक्टूबर 20
- रोहिणी व्रत अक्टूबर 24
- लक्ष्मी पूजा नवंबर 4
- गुजरात नव वर्ष नवम्बर 5
- लाभ पंचमी नवंबर 9
- कार्तिका अष्टनिका प्रारंभ नवंबर 11
- कार्तिका चौमासी चौदस नवम्बर 18
- कार्तिका अष्टानिका नवंबर नवंबर19
- कार्तिका रथ यात्रा नवंबर 19
- रोहिणी व्रत नवंबर 20
- रोहिणी व्रत दिसंबर 18












Click it and Unblock the Notifications