Somvati Amavasya 2024: सोमवती चैत्री अमावस्या आज, जानिए महत्व और खास बातें

Somvati Amavasya 2024: चैत्र अमावस्या के दिन सोमवती अमावस्या और ऐंद्र योग का संयोग बना है। यह दिन अत्यंत विशेष है। 8 अप्रैल 2024 को बना यह संयोग अनेक मायनों में महत्वपूर्ण है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नानादि करके दान-पुण्य पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध आदि कर्म करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

Somvati Amavasya 2024 aaj Know Puja Vidhi Significance and Important facts in Hindi

यह अमावस्या शनि की प्रसन्न के लिए भी है। इस दिन शनि को प्रसन्न करने के उपाय करके अपनी पीड़ा को कम किया जा सकता है। ऐंद्र योग कार्यों में सफलता दिलाने वाला और समस्त ऐश्वर्य प्रदायक है।

अमावस्या रात्रि 11:49 बजे तक रहेगी

8 अप्रैल को अमावस्या रात्रि 11:49 बजे तक रहेगी। ऐंद्र योग सायं 6:12 बजे तक रहेगा। सूर्य और चंद्र मीन राशि में रहेंगे और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।। इस दिन विक्रम संवत 2080 का समापन होगा और अगले दिन से नव संवत्सव 2081 प्रारंभ होगा। चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होने के ठीक पूर्व सोमवती अमावस्या का संयोग विशिष्ट है और इसमें अपने दोष दूर करने के उपाय करना चाहिए।

क्या करें सोमवती अमावस्या के दिन

  • चैत्री सोमवती अमावस्या के दिन कर्ज मुक्ति के लिए एक प्रयोग करें। आज प्रात: पीपल के पेड़ में कच्चे दूध में काले तिल डालकर 27 परिक्रमा करते हुए अर्पित करें। सायंकाल में आटे में काले तिल डालकर उससे 7 दीपक बनाएं और इनमें सरसों का तेल भरकर उसी पीपल के नीचे जलाएं। वहीं बैठकर विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। यह प्रयोग शीघ्र ही धन आने के मार्ग खोलेगा और कर्ज मुक्ति होगी।
  • सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त किसी पुरोहित पंडित के माध्यम से तर्पण, पिंडदान आदि करें। ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और उन्हें दान-दक्षिणा प्रदान करें।
  • परिवार में यदि कोई पितृदोष है, पिशाच दोष है, आपको लगता है कि परिवार के किसी सदस्य पर किसी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो सोमवती अमावस्या के संयोग में त्रिपिंडी श्राद्ध करवाएं। यह श्राद्ध किसी भी तीर्थ स्थान में जाकर करवाया जा सकता है।
  • शनि की पीड़ा से मुक्ति के लिए इस दिन शनि मंदिर के बाहर बैठे हुए भिखारियों को नमकीन चावल और इमरती खिलाएं। उन्हें चप्पल का दान दें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+